CM शिवराज ने कहा-कुण्डलपुर-बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र का दर्जा

CM शिवराज ने कहा-कुण्डलपुर-बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र का दर्जा
कुण्डलपुर/दमोह।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर मांस और मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कुण्डलपुर के चार किलोमीटर के दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। दमोह के कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव चल रहा है।
इस धार्मिक आयोजन में सीएम शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी मौजूद थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कुण्डलपुर पहुंचे और बड़े बाबा के दर्शन किए। वहां से लौटने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया।
सीएम बोले- कुण्डलपुर अद्भुत तीर्थ क्षेत्र
इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र एक अद्भुत तीर्थ क्षेत्र है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से वे फैसला करते हैं कि कुण्डलपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बांदकपुर को भी पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कही तीन प्रमुख बातें
सीएम ने कहा कि गौरक्षा का काम बहुत व्यापक है और इसे समाज को भी हाथ में लेना पड़ेगा, तभी यह सब संभव हो पाएगा।
पूरे देश और मध्यप्रदेश के लोगों से अपील है कि बेटा और बेटी को बराबर समझें। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। 2012-13 में 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थी। अब एक हजार पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। यह आंकड़ा बराबर हो जाए।
सीएम बोले- मैं रोज एक पौधा लगाता हूं और सभी से अपील है कि वह भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूर करें। मंदिर ट्रस्ट से भी कहा कि बड़े बाबा की पहाड़ी को हरा-भरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाना चाहिए।
आचार्यश्री के बताए मार्ग पर चलेंगे हम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने हथकरघा को बढ़ावा दिया है। वह इसे स्वरोजगार से जोड़ेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बहुत काम किए जाएंगे। उन्होंने आचार्यश्री से कहा कि हम आपके बताए मार्ग पर चलेंगे और इन सभी कामों को पूरा करेंगे।
मंगलवार को आएंगे सिंधिया
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 फरवरी को सुबह 10.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे कुण्डलपुर आएंगे। वे यहां चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे कुण्डलपुर से शिवपुरी के मुहारीकला के लिए रवाना होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |