भोपाल में थाना परिसर में बनी मंदिर में चोरी

भोपाल में थाना परिसर में बनी मंदिर में चोरी
भोपाल। शाहपुरा थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में बदमाश दिनदहाड़े चोरी कर फरार हो गए। मास्क लगाकर आए बदमाश दानपेटी का ताला तोड़ा इसके बाद नकदी चोरी कर चंपत हो गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस ने वारदात को छिपा लिया। तीन दिन बाद पुलिस की टीम से ही घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। तब कहीं जाकर अधकारियों की निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुरा थाना परिसर में हनुमान मंदिर बना है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक मास्क लगाकर आया और दर्शन करने चला गया। वह मंदिर के अंदर जाकर दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करके फरार हो गया। शाम को मंदिर के पुजारी आरती के लिए पहुंचे। उनकी नजर दानपेटी पर गई तब चोरी का खुलासा हुआ।

उन्होंने इसकी सूचना शाहपुरा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस को चोरी की जानकारी लगी। बदनामी के डर और अधिकारियों की डांट-फटकार से बचने के लिए थाना स्टाफ ने आला अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। चोरी के सीसीटीवी फुटेज निकाले। गुपचुप तरीके से बदमाश की पुलिस तलाश करती रही, लेकिन आरोपी पकड़ में आता इससे पहले वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |