महाकाल :कल से भस्म आरती में भक्तों को मिलेगी एंट्री

महाकाल :कल से भस्म आरती में भक्तों को मिलेगी एंट्री
उज्जैन। महाकाल के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि से पहले अच्छी खबर है। 57 दिन बाद महाकाल की भस्मारती में आम भक्तों को भी एंट्री दी जाएगी। शनिवार से भक्तों को प्रवेश मिलने लगेगा। फिलहाल इसके लिए ऑफलाइन टिकट लेना होगा। बाद में इसे ऑनलाइन भी किया जाएगा। अभी सीमित संख्या में भक्तों को प्रवेश मिलेगा। फरवरी महीने के अंत में पूरी क्षमता के साथ भस्मारती में प्रवेश दिया जाएगा। तीसरी लहर में 24 दिसंबर को भस्म आरती में प्रवेश पर रोक लगी थी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आदेश का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि देश में लगातार कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को आदेश दिए हैं। पहले भस्मारती में श्रद्धालुओं के प्रवेश की क्षमता 1850 लोगों की थी।
एक दिन पहले करवानी होगी बुकिंग
आदेश मिलते ही मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने शनिवार से ही भस्म आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर व्यवस्था देखी। धाकड़ ने बताया कि 19 फरवरी से ही भक्तों को भस्म आरती में प्रवेश मिलने लगेगा। कुछ दिन तक सीमित मात्रा में श्रद्धालुओं को ऑफलाइन टिकट लेकर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। फरवरी महीने के अंत तक पूरी क्षमता के साथ ऑनलाइन बुकिंग भक्तों के लिए खोल दी जाएगी।
24 दिसंबर को लगाया था प्रतिबंध

कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत में 24 दिसंबर को भस्मारती में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद 19 फरवरी से 57 दिन बाद दोबारा प्रवेश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |