यूपी चुनाव:कांग्रेस ने जौनपुर सदर सीट पर बदला उम्मीदवार

यूपी चुनाव:कांग्रेस ने जौनपुर सदर सीट पर बदला उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश। जौनपुर की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की जगह पार्टी में पूर्व विधायक नदीम जावेद को अपना प्रत्याशी बनाया है। नदीम जावेद 2012 में सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।
सिंबल ले चुके थे फैसल, नामांकन करने वाले थे
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पार्टी ने सदर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव को लेकर फैसल तैयारियों में जुट चुके थे । ऐन वक्त पर पार्टी ने फैसल का टिकट काट दिया। वह पार्टी का सिंबल तक ले चुके थे और वो 16 तारीख को नामांकन करने वाले थे।
पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं नदीम
नदीम जावेद 2012 में सदर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। लगभग 1200 वोट के अंतर से उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और सपा गठबंधन से 2017 में भी नदीम सदर विधानसभा से प्रत्याशी रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 78000 वोट मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव नदीम जावेद को हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी के गिरीश चंद्र यादव 12 हज़ार वोट के अंतर से चुनाव जीत गए थे।
मेनका गांधी बोलीं- घोटाला करने वाले आजाद घूम रहे, बिजली बिल ना दे पाने वालों पर कार्रवाई
सुल्तानपुर से BJP सांसद मेनका गांधी ने गुजरात में हुए 23 हजार करोड़ के बैंकिंग घोटाले पर तंज कसते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा, घोटाला करने वाले लोग अभी तक घूम-फिर रहे हैं, आजाद हैं। हमारे संसदीय क्षेत्र के एक गांव के लड़के का चालान काटा गया है। वो भी इसलिए, क्योंकि उसने 15 हजार रुपए बिजली का बिल नहीं दिया। उन्होंने कहा, देश में अगर न्याय एक समान होता तो कितना अच्छा होता। हमारे पास सब है, बस न्याय की जरूरत है।

CBI ने घोटाले में दर्ज की FIR
बता दें, देश में सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया है। इसने विजय माल्या और नीरव मोदी के बैंक घोटाले को भी पीछे छोड़ दिया है। गुजरात की ABG शिपयार्ड कंपनी और उसके पूर्व चेयरमैन ऋषि कमलेश अग्रवाल और अन्य पर 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। CBI ने इस मामले में ABG शिपयार्ड कंपनी और ऋषि कमलेश के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। इसी पर मेनका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा।

फतेहपुर पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- BJP आरक्षण छीन रही है

फतेहपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं। सरकार आरक्षण छीन रही है। सरकारी चीजें बेची जा रही है। बीजेपी की साजिश है कि धीरे-धीरे आरक्षण खत्म कर दो। सब बिक जाएगा।

अखिलेश यादव जिले की 4 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगने पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी का फतेहपुर से सफाया होने वाला है, बीजेपी के लोग इतना जान समर्थन देखकर शून्य हो गए हैं। खबरें मिल रही है कि यहां की जनता ने सपा को जिताने का फैसला लिया है। किसान समाजवादी की तरफ देख रहा है।
भाजपा का होगा सफाया
अखिलेश यादव ने कहा कि, कितने किसानों की आय दोगुनी हो गई, धान लूट गया, कोई केंद्र नहीं बना। खाद नहीं मिली, यूरिया डीएपी नहीं मिली और जो बोरी लेकर आए उसमें 5 किलो की चोरी हो गई। डबल इंजन की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार डबल हुआ। अखिलेश ने कहा कि दोबारा सरकार आ गई तो पेट्रोल 200 के पर हो जाएगा। बीजेपी के नेता डोर-टू-डोर जाकर थूक लगाकर पर्चा बांट रहे थे। महिलाओं ने खाली सिलेंडर दिखा दिया तो डोर-टू-डोर कैंपेन बंद कर दिया। छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे। बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं।
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला किया। अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा सरकार में IPS फरार हैं। अधिकारी माफिया की पिच बनवा रहे हैं। आज सबसे ज्यादा असुरक्षित बहन-बेटियां हैं। पंचायत चुनाव में एक बहन से पर्चा कैसे छीना गया, ये भूल जाएंगे आप। भाजपा के लोगों ने एक बहन के कपड़े तक फाड़ दिए’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |