ट्रेलर आउट:अजय देवगन की ‘रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस’ 4 मार्च से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

ट्रेलर आउट:अजय देवगन की ‘रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस’ 4 मार्च से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
एक्टर अजय देवगन और राशी खन्ना स्टारर वेब सीरीज ‘रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन ने खुद भी वेब सीरीज का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अंधेरे से घिरा, मैं प्रकाश में न्याय लाने के लिए तैयार हूं। ‘रुद्रा’ के सभी एपिसोड्स ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च से स्ट्रीम किए जाएंगे।”
ACP रुद्रा के रोल में नजर आएंगे अजय
छह एपिसोड की इस सीरीज में अजय देवगन ‘ACP रुद्रा वीर सिंह’ का रोल प्ले कर रहे हैं। राशि खन्ना एक साइकोपैथ आलिया के किरदार में नजर आ रही हैं। सीरीज के ट्रेलर में आप अजय देवगन को जबरदस्त एक्शन और तोड़फोड़ करते देख सकते हैं। ट्रेलर में राशि खन्ना, अजय देवगन के साथ माइंड गेम खेलती नजर आ रही हैं। साथ ही अजय एक खूंखार क्रिमिनल की तलाश कर रहे हैं।
इस क्रिमिनल की तलाश में अजय को कई चीजें देखने मिल रही हैं और कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। ट्रेलर से साफ है कि यह सीरीज मिस्ट्री से भरा जबरदस्त क्राइम ड्रामा होने वाली है। ईशा देओल ने सीरीज में अजय की पत्नी का किरदार निभाया है, जिसका अपने पति के साथ रिश्ता अच्छा नहीं है।
‘लूथर’ की हिंदी रीमेक है ‘रुद्रा’
राजेश मापुस्कर के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में अजय-राशी के अलावा ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, तरुण गहलोत, सत्यदीप मिश्रा, मिलिंद गुणाजी, अश्विनी कालसेकर और आशीष विद्यार्थी भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज से अजय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। ‘रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस’ हॉलीवुड स्टार इद्रिस एल्बा की सफल ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की हिंदी रीमेक है। इस वेब सीरीज को हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बांग्ला भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |