सूर्य के राशि परिवर्तन का फल:14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा सूर्य,

सूर्य के राशि परिवर्तन का फल:14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा सूर्य, कन्या और धनु समेत 4 राशियों के लिए शुरू हुआ अच्छा
13 फरवरी को सुबह 3.26 बजे सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, यहां पर इनका भ्रमण 14 मार्च सोमवार तक रहेगा। कुंभ राशि में पूर्व से ही स्थित देवगुरु बृहस्पति से सूर्य की युति एक माह तक रहेगी। सूर्य के नजदीक गुरु ग्रह आने के कारण 22 फरवरी से देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे एवं इनका उदय 23 मार्च को होगा। गुरु अस्त होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे।
बढ़ सकते हैं सीमेंट और लौहे के दाम
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक, सूर्य का शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में भ्रमण के समय उत्तरोत्तर सर्दी में कमी एवं गर्मी में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी। कुंभ राशि वायु तत्व प्रधान होने के कारण गर्म हवाओं का चलना भी प्रारंभ होगा एवं शनि से संबंधित वस्तुओं के दाम बढ़ने के भी संकेत हैं। जैसे पत्थर, सीमेंट, लोहा सरसों आदि वस्तुओं में महंगाई का रुख देखने को मिलेगा। पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में सुधार होंगे। नए एग्रीमेंट साइन होने के भी योग बनेंगे।
बीमारियों में कमी आने के संकेत
सूर्य और गुरु का शुभ योग बनने से लोगों की सेहत में सुधार होने लगेगा। अब बीमारियों में कमी आने लगेगी। प्रशासन और राजनीति से जुडे़ लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी और फायदा मिलने के योग बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कुंभ को बौद्धिक राशि माना गया है। इसलिए कई स्टूडेंट्स के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
मेष, वृष, कन्या और धनु राशि के लिए अच्छा समय
सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले लोगों की इनकम बढ़ सकती है। वृष राशि वाले लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। कन्या राशि वाले लोगों को दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। वहीं धनु राशि वाले लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही यात्राओं के योग भी बनेंगे। इनके अलावा अन्य राशि वालों पर मिला-जुला असर दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |