थाने में 7 फेरे लेने पर अड़ा दूल्हा

थाने में 7 फेरे लेने पर अड़ा दूल्हा
रतलाम। रतलाम में एक नाराज दूल्हा घोड़ी-बारात समेत थाने पहुंच गया। वह दुल्हन को बुलाकर थाने में सात फेरे लेने पर अड़ गया। पुलिसवालों ने दूल्हे की बारात में डीजे बंद करा दिया था। मामला शनिवार रात का है। आखिरकार ASP के मान-मनौव्वल और अन्य अफसरों की समझाइश के बाद रात में डीजे बुलवाया गया। इसके बाद दूल्हे को बारात समेत रवाना किया गया। होमगार्ड कॉलोनी में शनिवार रात सुनील पुत्र बदिया कटारा की शादी थी।
पुलिसकर्मियों ने कहा-आसपास अफसरों के निवास
परंपरा के अनुसार मामेरा कार्यक्रम के बाद प्रोसेशन निकलना था। प्रोसेशन के दौरान दूल्हा घोड़ी पर बैठा। जुलूस में डीजे भी बज रहा था। इसी बीच, पुलिसकर्मियों ने ये कहते हुए डीजे बंद करवा दिया कि आसपास पुलिस अफसरों के निवास हैं। यहां तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। इसी बात पर दूल्हा सुनील भड़क गया। बारातियों का कहना था कि गरीब को नियम बताकर डीजे बंद करवा दिया, जबकि बाजार और मैरिज गार्डन में रात को बैंड बाजे के साथ बारात निकलती है, तब कार्रवाई नहीं होती।
रात में वापस डीजे बुलवाकर बारात की रवाना
वह बारात और घोड़ी लेकर थाने पहुंच गया। थाने में भीड़ लग गई। यहां टीआई समेत दूसरे अफसरों ने भी दूल्हे को समझाया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार एएसपी इंद्रजीत बाकलवार ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने रात 11:30 बजे दोबारा डीजे बुलवा कर कम आवाज में बारात निकालने को कहा। इसके बाद रात 12 बजे दूल्हे के साथ बारात वापस होमगार्ड कॉलोनी पहुंची। जानकारी मिलने पर सीएसपी हेमंत चौहान भी थाने पहुंचे। सीएसपी का कहना था कि रात 10 बजे डीजे बंद करवाने के निर्देश दिए थे। किसी विशेष स्थान बताकर कार्रवाई के लिए नहीं कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |