मॉडलिंग के बहाने हनीट्रैप के लिए लड़कियों को तैयार करते

मॉडलिंग के बहाने हनीट्रैप के लिए लड़कियों को तैयार करते
जोधपुर। जोधपुर की मॉडल के सुसाइड के प्रयास और मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश के मामले में रोज खुलासे सामने आ रहे हैं। जोधपुर पुलिस ने खुलासा किया है कि इस गैंग में एक या दो नहीं करीब 5 से ज्यादा लोगों के शामिल हैं। इनमें वकील से लेकर रिपोर्टर और ब्यूटीशियन शामिल हैं। सभी ने अपना अलग–अलग काम बांट रखा था।

हाई प्रोफाइल लोगों को स्पॉट करने से लेकर उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूल करने के लिए प्लानिंग की जाती थी। अक्षत, दीपाली और एडवोकेट नवीन के अलावा जांच में दो नए नाम आनंद और सोनू सामने आए हैं। इनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। आरोपी अक्षत और दीपाली जमानत मिलने के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा इनके साथी एडवोकेट नवीन को भी पकड़ा है।

उदयपुर में करते थे प्लानिंग
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह लोग एक जमीन के मामले में मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने चाहते थे। इसके लिए जोधपुर की मॉडल को मोहरा बनाया था। आनंद शांडिल्य हाई प्रोफाइल लोगों को स्पॉट करता। इसके बाद वकील के जरिए यह तय करते कि कैसे हनीट्रैप किया जाए।

सोनू फंसाता था लड़कियों को, चैट भी मिली
पूरी प्लानिंग उदयपुर में होती थी। उदयपुर में ही जोधपुर की मॉडल को फंसाया और उसके अश्लील वीडियो बनाए थे। मंत्री को भी हनीट्रैप में फंसाने की साजिश वहीं रची गई। सोनू नाम का युवक मॉडल को फंसाने का काम करता था। मॉडल को एक शूट के लिए अच्छे रुपए ऑफर करते। दीपाली इन सभी का मेकओवर करती। पुलिस ने बताया कि मोबाइल से करीब 20 लड़कियों की चैट भी मिली है।

जोधपुर की मॉडल की वजह से हुआ खुलासा
मंत्री रामलाल जाट से जमीन के एक काम को लेकर आरोपी दबाव बनाने वाले थे। इसके लिए जोधपुर की एक मॉडल को मोहरा बनाया था। मॉडल काे इसकी भनक लगते ही वहां से भाग गई और 30 जनवरी को जोधपुर आकर 7 मंजिला हाेटल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद पूरी गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फिर से मुकदमा दर्ज
डीसीपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि मॉडल के आत्महत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों को बेल मिल गई है। उन पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर अलग से इन्वेस्टिगेशन होगी। मोबाइल में मिले कंटेंट के आधार पर पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |