राहुल गांधी का पप्पू नामकरण करने वाला सिद्धू कांग्रेस का प्रधान


राहुल गांधी का पप्पू नामकरण करने वाला सिद्धू कांग्रेस का प्रधान
जालंधर। करीब ढाई-तीन घंटे देरी से पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा सिर्फ कांग्रेस में ही संभव है कि जिस व्यक्ति ने राहुल गांधी को दुनियाभर में पप्पू के नाम से मशहूर कर दिया वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि आप गूगल में पप्पू लिखें तो वह आगे राहुल गांधी का नाम बताता है। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि सारे देश से कांग्रेस का सफाया हो गया है। लेकिन पंजाब अब भी सत्तासीन है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब से भी कांग्रेस का पिंड छूट जाएगा।
जय राम ने जालंधर शहर के सेंट्रल हल्के में मनोरंजन कालिया और नार्थ हलके में केडी भंजारी का प्रचार करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री चुनाव से पहले पंजाब में आए तो प्रदेश सरकार ने उन्हें रैली स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सरकार किसी भी राज्य में जब जाता है तो वहां के मुख्यमंत्री उनका स्वागत करता है। लेकिन में स्वागत तो दूर उन्हें सभा स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। उन्होंने कहा कि वह एक ही दिन में पंजाब के 43 हजार करोड़ रुपये का तोहफा देने वाले थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कारण लोगों का एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब की परंपरा और संस्कृति है कि वह आए हुए मेहमानों को आदर सत्कार देते हैं लेकिन प्रदेश की चन्नी सरकार ने उस परंपरा और संस्कृति को भी क्षति पहुंचाई है।

संकट में भी कांग्रेस के लोगों ने राजनीति की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी में भी कांग्रेस के लोगों ने लोगों को महामारी से बचाने के लिए कोई प्रयास करने की बजाय राजनीति की। उनहोंने लोगों ने में भ्रम फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा आज यदि हम इस जनसभा में बैठे हैं बाहर घूम रहे हैं तो यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हुआ है। उन्हें अपने देशवासियों की चिंता थी तो उन्होंने पूरे देश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया। ताकि लोगों को महामारी से बचाया जा सके इस देश से इस बला को भगाया जा सके। लेकिन कांग्रेस प्रधानमंत्री की इस पुनीत कार्य के लिए तारीफ करने की बजाय उनकी अलोचना कर रही है गंदी राजनीति कर रही है। उन्होने कहा कोविड के दौर में जब लोग मरे तो घर वालो ने भी अंतिम संस्कार से मना कर दिया तो भाजपा के कार्यकर्ताओँ ने एसे शवों का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन समाज मे जरूरत पर काम आना उनके लिए काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं दुनिया में भारत वासियों की सिर गर्व से ऊंचा किया है। जब दुनियाभर में सर्वेक्षण होते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर होता है। उन्होंने देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। आज भारत का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सत्ता में आना जरूरी है। जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होती तो यहां के विकास भी द्रुत गति से होगा। धारा 370 और राम मंदिर निर्माण ऐसे ही नहीं हुए। उनके लिए लोगों को बरसों इंतजार करना पड़ा है। यह सब भाजपा ही कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |