इंदौर में जिम ओनर की जूती से पिटाई

इंदौर में जिम ओनर की जूती से पिटाई
इंदौर। इंदौर में बीच सड़क हुए विवाद के बाद एक युवती ने जिम संचालक की चप्पलों से धुनाई कर दी। ये घटना उस वक्त हुई जब युवती लाइब्रेरी से पढ़ाई करके पैदल ही होस्टल जा रही थी। तभी बाइक पर जा रहे जिम संचालक ने युवती को टक्कर मार दी।
इस पर पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ, इसी दौरान जिम संचालक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। यह देखकर वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद युवती ने पुलिस के सामने जिम संचालक की जूतियों से पिटाई कर दी।
पुलिस जिम संचालक को पकड़कर थाने लाई। जहां उस पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की गई। यह घटना सोमवार शाम की है। जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया है। भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार युवती सोमवार शाम 7 से 8 बजे के बीच अम्बे धाम लाइब्रेरी से पैदल अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी। युवती बस स्टॉप पर पहुंची। तभी बाइक पर आए जिम संचालक कृष्णपाल पवार की बाइक से युवती को टक्कर लग गई।
जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि जिम संचालक ने युवती को चांटा मार दिया। जिसके बाद नाराज युवती ने जूतियों से ही जिम संचालक की पिटाई कर दी। लिंबोदी निवासी कृष्णपाल, विष्णुपुरी इलाके में जिम संचालित करता है। पुलिस का कहना है कि कृष्णपाल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |