कपिल के मजाक से नाराज अक्षय

कपिल के मजाक से नाराज अक्षय
कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को प्रमोट करने नहीं आएंगे। इस शो में जाने से एक्टर ने खुद मना किया है। कपिल ने शो के पिछले एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय इसी कारण कपिल से नाराज हैं और अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए शो में नहीं जा रहे हैं। अब इस बात पर कॉमेडियन ने पोस्ट शेयर कर सफाई दी है।

अक्षय मेरे बड़े भाई हैं: कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों। मेरे और अक्षय पाजी के बारे में मीडिया में चल रहीं सभी खबरें मैंने देखीं और पढ़ीं। मैंने हाल ही में इस पर पाजी से बात की और सब कुछ ठीक कर लिया है। सब मिस कम्यूनिकेशन था। अब सब ठीक हो गया है। हम बहुत जल्द मिलकर ‘बच्चन पांडे’ का एपिसोड शूट करेंगे। वह मेरे बड़े भाई हैं और मुझसे कभी भी नाराज नहीं हो सकते। थैंक यू।”

क्या था मामला
अक्षय अपनी पिछली फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने अक्षय के प्रधानमंत्री वाले इंटरव्यू का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि, अपने इंटरव्यू में फेमस पर्सनालिटी से कौन पूछता कि आपको आम खाना कैसे पसंद है। दरअसल, 2019 लोकसभा के दौरान अक्षय ने प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू लिया था। इसमें उन्होंने पीएम से यह प्रश्न पूछा था। शो में यह मजाक अक्षय को बिल्कुल पंसद नहीं आया था।

अक्षय ने की थी रिक्वेस्ट
अक्षय ने हमेशा कपिल के जोक्स को इंजॉय किया है। उन्होंने कभी उनके जोक्स को लेकर शिकायत नहीं की, लेकिन पीएम का मजाक उड़ाना उनको पसंद नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय ने शो के मेकर्स से पीएम वाले पार्ट को ब्रॉडकास्ट न करने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि मेकर्स मान भी गए थे, लेकिन बाद में इस क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। जिसके बाद अक्षय को नेटिजन्स ने ट्रोल भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |