होटल में कुकर्म:सीनियर ने जूनियर से अप्राकृतिक कृत्य किया
भोपाल। भोपाल के मिसरोद इलाके में एक कर्मचारी से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी सीनियर कर्मचारी है और उसने डरा धमकाकर जूनियर से गंदी हरकत की। इसके बाद आरोपी ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। पहले तो युवक चुप रहा, लेकिन करीब 7 दिन बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मिसरोद थाना क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर स्थित एक होटल में 33 साल का युवक जॉब करता है। पुलिस को बताया कि बीती 31 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वह होटल के अपने सर्वेंट रूम में था। इसी दौरान वहां पर उसके सीनियर अजय मिहाना कमरे में आ गए। उन्होंने उसे डराया धमकाया और उससे अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद वह उसे लगातार हर दिन शारीरिक शोषण करने लगे।
उन्होंने इसके बारे में होटल मालिक को भी जानकारी दी। अजय उसे लगातार मानसिक और शारीरिक परेशान करने लगा। इतना ही नहीं अजय ने इसके बारे में दूसरों को बताना शुरू कर दिया। दूसरे लोग उसका मजाक बनाने लगे। पहले तो वह चुप रहा, लेकिन बाद में उसने इसकी शिकायत रविवार रात मिसरोद पुलिस से की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की उम्र 45 साल से ज्यादा बताई जाती है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा रही है।