कोहली की पोलार्ड को गुगली:, पहली ही गेंद पर बोल्ड हुए वेस्टइंडीज के कप्तान

कोहली की पोलार्ड को गुगली:, पहली ही गेंद पर बोल्ड हुए वेस्टइंडीज के कप्तान
अहमदाबाद। विराट कोहली से भले ही वनडे टीम की कप्तानी ले ली गई हो, लेकिन उनके अंदर का लीडर, उनकी गेम की समझ अब भी ही टीम के काम आ रही है। उन्होंने रोहित को फील्डिंग सेट करने में मदद करने के साथ ही गेंदबाजों को भी सलाह दी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड के खिलाफ किस तरह बॉलिंग करनी चाहिए, इसे लेकर युजवेंद्र चहल को सलाह दी। कोहली ने चहल को उल्टी वाली गेंद डालने की सलाह दी। मतलब विराट कोहली ने कहा कि पोलार्ड को वो गुगली गेंद डाले।
कोहली के सुझाव पर चहल ने वैसी ही गेंदबाजी की और उन्हें पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया।
दरअसल पोलार्ड 19.3 ओवर में निकोलस पूरन के आउट होने पर बल्लेबाजी करने उतरे, उस समय टीम के 4 खिलाड़ी 71 रन पर ही पवेलियन जा चुके थे। टीम मुश्किल में थी। पोलार्ड के कंधों पर ही वेस्टइंडीज की पारी को संभालने की जिम्मेदारी थी। वहीं टीम इंडिया पोलार्ड का विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बना सकती थी।
पोलार्ड ने जैसे ही गार्ड लिया, उसी दौरान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को उल्टी वाली गेंद डालने की सलाह दी। कोहली ने कहा कि पोलार्ड को वो गुगली गेंद डालें। चहल ने वैसा ही किया और पोलार्ड पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट कोहली और चहल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस पूर्व कप्तान को सलाम कर रहे हैं।
चहल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
चहल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके नाम निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड के अलावा फैबियन एलेन और अल्जारी जोसफ के विकेट रहे। चहल ने मैच के बाद बताया, ‘मेरी मैच से पहले रोहित और विराट से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि इस पिच पर गेंद की तेजी अहम रहेगी। मैं सोच रहा था कि अगर तेज गति की गेंद भी टर्न हो रही है तो यही करते रहना है। धीमी गेंद एक वैरिएशन के तौर पर इस्तेमाल की।’
उन्होंने आगे कहा कि पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल रही थी। वॉशिंगटन सुंदर की गेंदों को देख लग गया था कि गेंद पिच पर फंस कर जा रही है। इसके अलावा मैंने साउथ अफ्रीका दौरे पर किए गए गेंदबाजी का वीडियो भी देखा था, जो गलतियां वहां पर मैंने की थीं, उन पर काम किया।
भारत की सीरीज में बढ़त
भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 177 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 28वें ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 60 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 32 और डेब्यू कर रहे दीपक हुड्डा ने नाबाद 26 रन बनाए। इशान किशन ने 28 रनों की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |