मोदी बोले- विभाजन की मानसिकता कांग्रेस के DNA में

PM ने समझाई राष्ट्र की परिभाषा:मोदी बोले- विभाजन की मानसिकता कांग्रेस के DNA में
नई दिल्ली। ये वो लाइनें हैं जो प्रधानमंत्री ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विपक्ष पर तंज कसने के लिए इस्तेमाल कीं। मोदी लोकसभा में सोमवार शाम 5 बजकर 26 मिनट पर बोलने खड़े हुए और 7 बजकर 6 मिनट तक बोले। पूरे 100 मिनट के भाषण में नरेंद्र मोदी ने विष्णु पुराण का श्लोक पढ़ा। तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती की कविता के जरिए राष्ट्रीय एकता पर बात की, तो कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर बताने से भी नहीं चूके।
मोदी ने अपने मैराथन भाषण में कई बार नेहरू का जिक्र किया। महंगाई से लेकर देश की एकता को लेकर कांग्रेस पर तंज कसने के लिए वे नेहरू के भाषणों के अंश पढ़ते रहे। उन्होंने कांग्रेस सांसदों पर चुटकी लेते हुए कहा- आपको शिकायत रहती है कि मैं नेहरू का जिक्र नहीं करता, इसलिए आज के भाषण में नेहरू की तमाम बातें होंगी। प्रधानमंत्री ने यही किया भी और नेहरू के लाल किले पर दिए भाषण से लेकर राष्ट्र पर उनके बयान को दोहराया।
कांग्रेस ने अंग्रेजों से सीखी फूट डालने की नीति
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती है। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है। यह कांग्रेस की परंपरा है, जो अंग्रेजों से विरासत में मिली है। इसके बाद मोदी ने विष्णु पुराण से संस्कृत श्लोक पढ़कर देश की एकता के मायने समझाए।
प्रधानमंत्री ने कहा- देश में तमिल तमिल सेंटिमेंट को हवा देकर आग लगाने की कोशिश की गई, लेकिन जब CDS बिपिन रावत का पार्थिव शरीर रास्ते से निकल रहा था, उस वक्त तमिल भाई-बहन वीर वडक्कम-वीर वडक्कम का नारा लगा रहे थे। राष्ट्रीय एकता का उदाहरण देने के लिए उन्होंने महान तमिल तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की कविता का जिक्र किया।
राष्ट्र सरकारी व्यवस्था नहीं, जीवित आत्मा
मोदी ने कहा- संसद में संविधान का अपमान किया गया। कांग्रेस ये अपमान क्यों कर रही है? संविधान में राष्ट्र शब्द नहीं है, यह कहकर देश का अपमान किया गया। राष्ट्र कोई सरकार की व्यवस्था नहीं, राष्ट्र हमारे लिए जीवित आत्मा है।’
PM ने कहा, ‘मैं आपसे फिर कहता हूं.. कि आजाद हिंदुस्तान है… आजाद हिंदुस्तान की सालगिरह हम मनाते हैं, लेकिन आजादी के साथ जिम्मेदारी होती है… जिम्मेदारी खाली हुकूमत की नहीं… जिम्मेदारी हर एक आजाद शख्स की होती है… अगर आप उसे महसूस नहीं करते… आप आजादी के मायने नहीं समझते.. तो आप आजादी को बचा नहीं सकते हैं…’
मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी की सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है। अब वह इस सोच पर चल रही है कि जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम बिगाड़ तो दो। ऐसे कई लोग आए और चले गए, लेकिन देश का कुछ नहीं हुआ। यह देश एक है और एक रहेगा।’
राहुल पर तंज- कुछ लोग बोलकर भाग जाते हैं
मोदी के भाषण में विपक्ष की टोका-टोकी, सत्ता पक्ष का समर्थन और हास-परिहास से लेकर कांग्रेस पर तीखी टिप्पणियां तक देखने मिलीं। जब मोदी राहुल के इकोनॉमी को कोरोना का डबल A वैरिएंट कहने वाले बयान का जवाब दे रहे थे, तो राहुल सदन में मौजूद नहीं थे। इस पर मोदी ने तंज कसा- कुछ लोग बोलकर भाग जाते हैं, और भुगतना इन लोगों (कांग्रेस सांसदों) को पड़ता है। इस पर सत्ता पक्ष के सांसद हंसने लगे।
उद्यमियों को कोरोना वैरिएंट न कहें
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में नाम लिए बिना राहुल गांधी को भी जवाब दिया। मोदी ने कहा- देश के उद्यमियों को कोरोना वैरिएंट कहना ठीक नहीं है। दरअसल राहुल ने बुधवार को कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था में डबल A वैरिएंट फैल रहा है। डबल A यानी अंबानी और अडाणी। उन्होंने कहा था कि दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है।
विपक्ष को नसीहत- अंध विरोध ठीक नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दो साल से पूरी दुनिया 100 साल का सबसे बड़ा वैश्विक महामारी का संकट झेल रही है। इस कोरोना को भी दलगत राजनीति के लिए प्रयोग किया गया, ये मानवता के लिए सही नहीं है। मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उल्टी टोपी क्यों पहन रहे हैं। प्रधानमंत्री के बयान इस पर सदन में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |