सेल्फी लेने में धड़ से अलग हुआ सिर, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत

सेल्फी लेने में धड़ से अलग हुआ सिर, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। रेलवे पुल पर फोटोग्राफी करते समय दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इनमें से एक लड़का फोटोग्राफर था और दूसरा BSc नर्सिंग का छात्र था। दोनों का शव शनिवार रात शाहपुर में रेलवे पुल के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला।

शाहपुर थाना प्रभारी एसएन मुकाती के मुताबिक शाम करीब 7 बजे सूचना मिली थी कि दो युवकों के शव बरबटपुर स्टेशन के पास माचना नदी के रेलवे पुल पर पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पीएम हाउस भिजवाया। अगले दिन सुबह शिनाख्त हुई। एक मृतक मुनील मर्सकोले (19) और दूसरे की पहचान मुकेश मंगल (21) है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों शाम को बरबटपुर पुल पहुंचे थे। पुल के नीचे बाइक खड़ी करने के बाद पुल पर चले गए। मुनील के पास खुद का कैमरा भी था। यहां दोनों मोबाइल और कैमरे से फोटोग्राफी में इतने मशगूल हो गए कि उन्हें ट्रेन आने का पता ही नहीं चला। इसी दौरान दोनों वहां से गुजर रही दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में मुनील का सिर धड़ से अलग होकर दूर फिंका गया, जबकि मुकेश का शरीर इंजन के साथ आकर पुल से बाहर गिरा।

शादी में जाने का कहकर निकले थे घर से

मुनील के माता–पिता नहीं हैं। वह अपने मामा के पास रहता था। उसके पास कैमरा भी था। जिसकी मदद से वो शादी, बर्थडे व अन्य इवेंट्स में फोटोग्राफी करता था। वहीं, मुकेश बगडोना काॅलेज में BSc नर्सिंग का छात्र था। दोनों घर से कोटमी में शादी में जाने का कहकर घर से निकले थे।

मौके से कैमरे का बैग मिला

पुलिस को मौके से कैमरा रखने का बैग मिला है। हालांकि इसमें कैमरा नहीं मिला। आशंका है कि फोटोग्राफी और हादसे के बीच कैमरा पुल से नीचे नदी में गिर गया होगा। शाहपुर में माचना नदी के पुल के पास ट्रैक के निरीक्षण पर निकले रेलकर्मी ने युवकों के शवों को GRP को सूचना दी।

पहले GRP ने भगा दिया था

GRP पुलिस का कहना है कि शाम को दोनों युवक बरबटपुर रेलवे स्टेशन पर फोटोग्राफी कर रहे थे। इस दौरान GRP जवानों ने उन्हें डांटकर भगाया भी था। इसके बाद वे माचना नदी के पुल पर पहुंच गए। उसी दौरान हादसा हो गया।

लोको पायलट ने रोते हुए दी सूचना

रेलवे सूत्रों के मुताबिक एक्सप्रेस के लोको पायलट ने घटना की सूचना रोते हुए अगले स्टेशन मगरडोह पर दी। जिस समय लोको पायलट संजय कुमार और सहायक मनीष यह सूचना दे रहे थे। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया। ट्रेन को कंट्रोल करने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

MP में सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसे

– इटारसी में करीब दो महीने पहले रेलवे ट्रैक के किनारे शूटिंग करा रहे लड़के की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक के बहाने जंगल में गया था। इसी दौरान वो रेलवे ट्रैक के किनारे चलने लगा। तभी पीछे से आ रही ट्रेन युवक को रौंदते हुए निकल गई। इस मौत का पूरा VIDEO मोबाइल में कैद हो गया था।

– रतलाम में जून 2021 को एक नाबालिग लड़का सेल्फी लेने के लिए इंजन के ऊपर चढ़ गया था। इस दौरान मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने हाथ ऊपर उठाया तभी हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और वो बुरी तरह झुलस गया था।

– सतना में भी दिसंबर 2021 में एक ऐसा ही हादसा सामने आया था, जब सेल्फी लेने ट्रेन पर चढ़ा युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। युवक जिले की नागौद तहसील के अकाउंट साथिया ग्राम का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |