न्यूयॉर्क में बापू की प्रतिमा से बदसलूकी

न्यूयॉर्क में बापू की प्रतिमा से बदसलूकी
वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। मैनहैटन इलाके में शनिवार को हुई घटना के बाद भारत के वाणिज्यिक दूतावास की तरफ से नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी घटना पर चिंता जताई।
न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास के मुताबिक, शनिवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की। बयान में कहा गया कि वाणिज्य दूतावास प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। फिलहाल इस मामले को स्थानीय अधिकारियों और अमेरिकी विदेश विभाग के सामने तत्काल जांच के लिए उठाया गया है। अफसरों से इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई है।
2 अक्टूबर 1986 को स्थापित की गई थी
8 फुट ऊंची यह प्रतिमा गांधी मेमोरियल इंटरनेशनल फाउंडेशन ने दान दी थी। गांधी जी की 117वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 1986 को इसे स्थापित किया गया था। इस प्रतिमा को 2001 में हटा गया और 2002 में संरक्षित कर दोबारा स्थापित किया गया था।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
अमेरिका में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़-फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों ने वॉशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया था। खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर अपना झंडा लगा दिया था। जनवरी 2021 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल पार्क में बापू की 6 फुट ऊंची प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया।
इससे पहले दिसंबर 2020 में वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने मौजूद बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। ये काम भी खलिस्तान समर्थकों ने किया था। इससे पहले जून 2020 में भी दूतावास के बाहर गांधी की प्रतिमा को स्प्रे पेंटिंग से नुकसान पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |