पत्रकार अरूसा आलम बोलीं- कर्मों की सजा भुगत रही कांग्रेस

पत्रकार अरूसा आलम बोलीं- कर्मों की सजा भुगत रही कांग्रेस
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में फिर से पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम की एंट्री हो गई है। अरूसा आलम ने अब पंजाब में कांग्रेस के भीतर मचे घमासान पर तंज कसा है। अरूसा ने कहा कि कांग्रेसी अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। इसे उन्होंने पोएटिक जस्टिस करार दिया। अरूसा ने यह भी कहा कि पंजाब में हो रहे चुनाव पर उनकी पूरी नजर है।
मीडिया से बातचीत में अरूसा ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से चरणजीत चन्नी जैसा कमजोर CM बनाया गया है। अरूसा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फाइटर करार दिया। अरूसा ने कहा कि कैप्टन मंझे हुए और साफ-सुथरे नेता हैं। राजनीति को उनकी जरूरत है।
कांग्रेस एक औरत के सहारे चमका रही थी राजनीति
अरूसा आलम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले सुनियोजित साजिश रचकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाया। यह अलोकतांत्रिक था। पिछले चुनाव में पंजाब ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुना था। कांग्रेस ने बेशर्मी से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीठ में छुरा मारा।
अरूसा आलम ने कहा कि नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने उनके बारे में जो मर्जी कहा हो लेकिन उन पर भी गंभीर आरोप है। यह कहा जाता है कि सिद्धू मुंबई में बैठे रहते थे और उनका मंत्रालय नवजोत कौर सिद्धू चलाती थी। वह पैसा भी लेती थी।
कैप्टन की पाकिस्तानी मित्र है अरूसा आलम
अरूसा आलम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी मित्र है। हालांकि पंजाब में जब कैप्टन को हटाकर चन्नी सीएम बने तो उनका नाम फिर से सामने आया। असली बवाल तब हुआ, जब डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने अरूसा के ISI के साथ रिश्तों की जांच की बात कह डाली।
इसके बाद राजनीतिक बवाल शुरू हो गया। यहां तक कि नवजोत कौर सिद्धू ने अरूसा पर करोड़ों रुपए लेकर भागने का आरोप लगा दिया। यह देख कैप्टन ने सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज कांग्रेसियों के साथ अरूसा की फोटो सार्वजनिक कर कांग्रेस में ही खलबली मचा दी। हालांकि उसके बाद रंधावा को दिल्ली तलब किया गया। इसके बाद पूरा मामला ठंडा पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |