MP में कम पड़े ठंड के तेवर:5 डिग्री तक चढ़ा पारा

MP में कम पड़े ठंड के तेवर:5 डिग्री तक चढ़ा पारा
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर अब कम पड़ने लगे है। रात और दिन का पारा चढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया है। प्रदेशभर में दिन का तापमान 20 डिग्री के ऊपर चला गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, पचमढ़ी, होशंगाबाद, धार और बैतूल समेत कई जिलों में पारा सामान्य से 2 डिग्री से ज्यादा ऊपर चला गया है। इंदौर में सामान्य से 4 डिग्री, तो बैतूल में 5 डिग्री तक तापमान बढ़ गया है। भोपाल में दिन का तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया है।
रात के पारे में भी 2 डिग्री तक का उछाल आया है, हालांकि अभी भी यह 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। अगले 24 घंटे तक हल्की ठंड रहेगी। दो दिन बाद पारा 10 के पार जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 8 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा उछाल आएगा। अभी एक सप्ताह तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। सुबह और शाम को हल्की ठंडक बनी रहेगी।
पचमढ़ी अभी भी सबसे ठंडा
प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पमचढ़ी में अब भी सबसे ज्यादा ठंड है। यहां शनिवार रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। खजुराहो में कोल्ड वेव चली। खजुराहो, ग्वालियर और इंदौर में सुबह हल्का कोहरा रहा।
सोमवार से नया सिस्टम तैयार होगा
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में ट्रफ के साथ एक्टिव है। इसके प्रभाव में उत्तरी राजस्थान में चक्रवात भी बना है। पश्चिमी असम और कोमरीन सागर के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय हैं। आज से अगला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) सक्रिय हो रही हैं। इसके बाद ही तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |