MP में ठंड से मिलेगी हल्की राहत:रविवार रात से चढ़ेगा पारा

MP में ठंड से मिलेगी हल्की राहत:रविवार रात से चढ़ेगा पारा
मध्यप्रदेश। पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में कल से रात के पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, छतरपुर, मंडला, बालाघाट और बैतूल में सुबह तक शीतलहर चल सकती है। शनिवार को छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, खंडवा और रतलाम शीतलहर की चपेट में रहे। ग्वालियर में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी रहा। रीवा, शहडोल, जबलपुर और होशंगाबाद में कई जगह दिन का तापमान गिरा। इंदौर में दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे लुढ़क कर 24.4 पर आ गया। वहीं, ग्वालियर में 3 डिग्री कम होकर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल और जबलपुर में दिन का पारा 25 डिग्री से ज्यादा रहा।
दरअसल उत्तर की बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते चौबीस घंटों में दिन और रात के पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक सर्दी इसी तरह बनी रहेगी। वसंत पंचमी पर तेज हवाओं के कारण दिन में भी ठंडक ज्यादा लग रही है। तापमान में बढ़ोतरी 8 फरवरी से हो सकती है।
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। भोपाल और ग्वालियर में पारा 8 से नीचे रहा। इंदौर और जबलपुर में यह साढ़े 9 डिग्री पर अटक गया।
पचमढ़ी के पारे में 8 डिग्री की गिरावट
बीती रात पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 8 डिग्री तापमान गिरा। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, बैतूल और होशंगाबाद में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही।
कल से नया सिस्टम तैयार होगा
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में एक्टिव है। 6 फरवरी से अगला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) सक्रिय हो रहा है। इसके बाद ही तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |