प्यार में पत्नी की पागलपंती:प्रेमी को घर बुलाकर सो रहे पति की बेरहमी से हत्या

प्यार में पत्नी की पागलपंती:प्रेमी को घर बुलाकर सो रहे पति की बेरहमी से हत्या
राजगढ़। प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और वह प्रेमी के साथ रोमांस करती रही। हैरानी की बात यह है कि हत्या के पहले भी दोनों ने साथ समय बिताया था। अलसुबह प्रेमी को घर से जाने का कहकर महिला दूसरे घर पर ससुर के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस टूटे मोबाइल के जरिए आरोपियों तक पहुंची और पत्नी के साथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली यह घटना राजगढ़ के सुठालिया थाना क्षेत्र की है।
राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी की रात बेरियाखेड़ी गांव में 30 साल के राम दिनेश मीणा की हत्या उसी के घर में घुसकर किसी ने कर दी थी। पति की बेरहमी से हत्या हो गई और पास ही सो रही पत्नी ज्योति की नींद नहीं खुली। जिसके बाद पत्नी पर शक गहरा गया और पुलिस ने उसी पर जांच को फोकस किया।
थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि जांच के दाैरान उन्हें घर से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने सुधरने के लिए भेजा। मोबाइल के संबंध में पत्नी से पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगी। सख्ती करने पर उसने जो खुलासा किया उसे सुन पुलिस भी चौंक गई।
प्रेमी ने गिफ्ट किया था मोबाइल
मृतक की 25 साल की पत्नी ज्योति ने बताया कि गांव में ही रहने वाले 35 साल के चेनसिंह लोधा से उसका अफेयर था। चेनसिंह आरोपी महिला की किराने की दुकान में आता-जाता रहता था। यहीं से दोनों के बीच प्यार पनपा। जो मोबाइल टूटा हुआ मिला है, वह चेनसिंह ने ही उसे गिफ्ट किया था। कुछ दिनों पहले पति ने उसे मोबाइल पर चेन सिंह से बात करते हुए पकड़ लिया था। अफेयर की बात पता चलने पर पति-पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ था। मोबाइल टूटने और लड़ाई की बात मैंने चेन सिंह को बताई तो उसने मुझे नया फोन गिफ्ट कर दिया। पति उनके प्यार के बीच आ रहा था। इसलिए चेन सिंह के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।
डंडा सिर पर लगते हो गया था निढाल
21 जनवरी की रात पति खाना खाकर कमरे में खाट पर सो गया। गहरी नींद में जाते ही पत्नी ने कॉल कर चेन सिंह को घर बुला लिया। हत्या के पहले दोनों ने कुछ समय अकेले में बिताया। इसके बाद प्रेमी ने सो रहे पति पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा सिर पर लगते ही वह निढाल हो गया। पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और पत्नी प्रेमी के साथ समय बिताती रही। अलसुबह महिला ने प्रेमी को घर से जाने का कहा और सीधे ससुर के पास पहुंची और घटना की सूचना दी। पुलिस ने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के दो बच्चे हैं
राम दिनेश की हत्या के समय घर पर पत्नी ज्योति के साथ उसके दो बच्चे भी थे। मृतक के पिता मदनलाल‎ गांव में ही अलग मकान में रहते हैं।‎ वारदात को‎ अंजाम देने वाले आरोपियों का पता‎ लगाने के लिए सबसे पहले मृतक‎ की पत्नी से ही पुलिस ने बात की। बच्चों की उम्र 2 और 4 साल की है।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |