ICC अवॉर्ड्स में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा

ICC अवॉर्ड्स में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा
हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ICC सालाना पुरस्कारों के जरिए सम्मानित करता है। सोमवार को ICC ने 2021 के बेस्ट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। इस अवार्ड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं, भारत की लाज स्मृति मंधाना ने बचाई है। मंधाना को ICC ने वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनाया है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर हैं तो वहीं, पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पहले ही मोहम्मद रिजवान बन चुके हैं।

शाहीन अफरीदी सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ दी ईयर हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया। शाहीन ने साल 2021 में 36 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 22.20 की जबरदस्त औसत के साथ 78 विकेट लिए। 51 रन देकर छह विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना जलवा बिखेरा है और उन्हें साल 2021 के लिए टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

स्मृति मंधाना 2018 के बाद एक बार फिर वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी हैं। मंधाना ने 2021 में 22 इंटरनेशनल मैच खेले थे और 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। मंधाना के आलावा और कोई भी भारतीय खिलाड़ी ICC अवॉर्डस में अपना जलवा नहीं दिखा पाया।

2021 में बाबर ने वनडे में कर दिया कमाल
बाबर आजम ने साल 2021 में छह मैचों में दो शतक की मदद से 405 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 67.50 का रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 228 रन बनाए। पहले वनडे में उन्होंने शतक लगाया।

आखिरी वनडे में उनके बल्ले से 94 रनों की पारी निकली थी। आजम ने पिछले साल ही पाकिस्तान की कप्तानी संभाली और उनके ही कप्तानी में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में पहली बार भारत मात दी। उन्हें ICC अवार्ड्स में साला 2021 की वनडे टीम का कप्तान और टी20 टीम का कप्तान भी चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |