सपा की 159 नामों की लिस्ट जारी

सपा की 159 नामों की लिस्ट जारी
लखनऊ। सपा ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव मैनपुरी की करहल सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीतापुर जेल में बंद आजम खान को रामपुर से टिकट दिया गया है। आजम के बेटे अब्दुल्ला को स्वार सीट से सपा ने मैदान में उतारा है। अब्दुल्ला 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।
भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट मौर्या को टिकट नहीं दिया गया है। वह ऊंचाहार सीट से टिकट मांग रहे थे। उनकी जगह सपा ने पुराने सपा नेता मनोज पांडेय को मैदान में उतारा है।
सिर्फ 7 महिलाओं को टिकट
सपा ने 159 नामों की लिस्ट में ‘एमवाई’ यानी मुस्लिम-यादवों के समीकरण को साधने का पूरा प्रयास किया गया है। पार्टी ने 31 मुस्लिमों और 12 यादव प्रत्याशियों को टिकट दिया है। पार्टी का फोकस इस बार ओबीसी पर सबसे ज्यादा रहा है। सपा ने 159 में से 64 ओबीसी प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।
सपा ने 159 में 7 महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, एसपी कैटेगरी के 31 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसके अलावा, 8 वैश्य, 7 ठाकुर और 9 ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे हैं।
बसपा से आए 3, कांग्रेस और भाजपा से आए 2-2 को टिकट
सपा ने दूसरे दलों से आए नेताओं पर कम भरोसा जताया है। बसपा से आए तीन नेताओं में तिलक चंद्र अहिरवार को झांसी से, द्दू प्रसाद को नरैनी से और आरएस कुशवाह को निघासन सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, कांग्रेस से आए अंकित परिहार को उन्नाव की भगवंतनगर से सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से मैदान में उतारा है।
वहीं, भाजपा से आए पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी को सहारनपुर की नकुड़ से उतारा है। वहीं, रोशनलाल वर्मा को शाहजहांपुर की तिलहर सीट से प्रत्याशी बनाया है।
कैराना से नाहिद हसन को ही मैदान में उतारा
कैराना से पार्टी ने पलायन मामले में आरोपी रहे नाहिद हसन को ही मैदान में उतारा है। बताते चलें कि नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थी। सोमवार को सभी अटकलों पर विराम लग गया। कैराना विधानसभा क्षेत्र से नाहिद हसन ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने कहा- लिस्ट में अखिलेश का पाकिस्तान प्रेम दिख रहा है
सपा की सूची जारी होते ही भाजपा ने निशाना साधा। भाजपा की जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश की दंगा कराने की मंशा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का पाकिस्तान प्रेम उछल-उछलकर सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |