जब तक सफलता न मिल जाए, कोशिश करते रहें

जब तक सफलता न मिल जाए, कोशिश करते रहें
जो लोग किसी काम असफलता से डर जाते हैं और निराश हो जाते हैं, वे कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं। सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो अंतिम पल तक कोशिश करने से पीछे नहीं हटते हैं। ये बात एक लोक कथा से समझ सकते हैं।

कथा के अनुसार एक राजा के सभी पड़ोसी राज्य उसके शत्रु हो गए थे। एक दिन सभी शत्रुओं ने एक साथ मिलकर उस राजा के राज्य पर आक्रमण कर दिया। राजा के सेना बहुत कम थी और शत्रु सेना बहुत बड़ी थी, इस कारण कुछ समय में ही राजा की सेना के अधिकतर सैनिक शत्रुओं के हाथों मारे गए।

राजा शत्रुओं से बचकर एक जंगल की ओर भाग गया। शत्रु सैनिक भी राजा के पीछे भागने लगे। राजा एक गुफा में छिप गया। शत्रु सैनिक भी उस गुफा तक पहुंच गए, लेकिन गुफा के अंदर जाने से डर रहे थे। सैनिकों ने उस गुफा में के बाहर बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए और गुफा को बंद कर दिया।

गुफा के अंदर राजा कैद हो गया था। राजा युद्ध में लड़ते हुए और फिर भागते हुए काफी थक चुका था। भूख-प्यास की वजह से राजा की हालत खराब हो रही थी। वह सोच रहा था कि अब तो जीवन खत्म हो जाएगा। तभी राजा को अपनी मां की एक बात याद आई कि बुरे समय में हमें हा पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए, अंतिम समय तक कोशिश करते रहने से ही मुसीबतों को दूर किया जा सकता है।

मां की सीख याद आते ही राजा ने गुफा के द्वार से पत्थर हटाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मेहनत के बाद राजा ने गुफा से बाहर निकलने का छोटा सा रास्ता बना लिया। वह सावधानी से गुफा से बाहर निकला और शत्रुओं से बचकर अपने मित्र राजा के पास पहुंच गया। मित्र राजा की मदद से कुछ समय बाद उसने फिर से अपना राज्य हासिल कर लिया।

जीवन प्रबंधन

इस कथा की सीख यह है कि हालात चाहे जैसे भी हों, हमें हार नहीं माननी चाहिए। अंतिम समय तक कोशिश करने से ही सफलता मिल सकती है और बड़ी-बड़ी मुसीबतें खत्म हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |