कंगना रनोट ने फिर दिखाए तेवर

कंगना रनोट ने फिर दिखाए तेवर
चंडीगढ़। पंजाब में विरोध झेलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने फिर तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न किसी ने माफी मांगने को कहा और न ही मैंने किसी से माफी मांगी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह लिखकर पोस्ट किया है। कंगना रनोट को शुक्रवार को कीरतपुर में विरोध झेलना पड़ा था।
हिमाचल से पंजाब में प्रवेश करते ही किसानों ने कंगना को घेर लिया। उन्हें किसानों को खालिस्तानी कहने, महिलाओं के 100 रुपए को लेकर प्रदर्शन करने और किसान आंदोलन के बारे में बयानबाजी पर माफी मांगने को कहा गया था। करीब एक घंटे के विरोध के बाद कंगना का काफिला गांवों में घुसते हुए चंडीगढ़ पहुंचा था।
मैं किसानों के समर्थन में, कोई अफवाह न फैलाएं
कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे किसी ने माफी मांगने को नहीं कहा और न ही मैंने माफी मांगी है। मैं माफी क्यों मांगूंगी। किस बात के लिए। क्या पंजाब के लोगों के प्रति प्यार और चिंता के लिए। मैं कभी ऐसा नहीं करूंगी। भीड़ में शामिल महिला से हुई बातचीत का पूरा वीडियो मैंने जारी किया है। यह वीडियो सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। कंगना ने अफवाह न फैलाने को कहा। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा किसानों का समर्थन किया है। जिस वजह से मैंने कृषि कानूनों के हक में बात की थी। वह आगे भी ऐसा करती रहेंगी।
महिलाओं का दावा, माफी मांगकर गई
कीरतपुर में कंगना का विरोध करने वाली महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कंगना रनोट माफी मांगकर गई है। हालांकि जिस वीडियो की बात कंगना कर रही हैं, उसमें वह महिला प्रदर्शनकारी को सफाई दे रही हैं कि 100 रुपए वाली बात किसान आंदोलन के लिए नहीं, बल्कि शाहीन बाग को लेकर कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |     कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया     |     GT Vs LSG- मार्श की सीजन में छठी फिफ्टी     |     अपरा एकादशी 23 मई को:जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है     |