भय्यू महाराज सुसाइड केस में खुलासा:आयुषी ने तांत्रिक से BM को पागल कराया

भय्यू महाराज सुसाइड केस में खुलासा:आयुषी ने तांत्रिक से BM को पागल कराया
इंदौर। भय्यू महाराज सुसाइड केस में भोपाल के फॉरेंसिक ऑफिसर तिलक राज ने 109 पेज की मोबाइल चैटिंग कोर्ट में पेश की। इसमें भय्यू महाराज को ब्लैकमेल करने वाली पलक और किसी पीयूष जीजू के बीच वॉट्सऐप चैटिंग के जरिए हुई बातचीत है। जो बातें हुई हैं, उससे साफ होता है कि भय्यू महाराज केस में बड़ा षड्यंत्र है। कुछ चैट कोड वर्ड में भी हैं, जैसे लिखा है- BM को पागल करके घर बैठाना है। तांत्रिक से 25 लाख में डील हुई है। पुलिस ने पलक को भय्यू महाराज को आत्महत्या के लिए उकसाने पर गिरफ्तार किया था।
अपर सत्र न्यायाधीश धर्मेश सोने की कोर्ट में यह केस चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर चैटिंग डाटा रिकवर किया है। आरोपी पलक के वकील धर्मेंद्र गुर्जर आशीष चौरे ने शुक्रवार को अभियोजन से घटना पर क्रॉस एग्जामिनेशन की। साथ ही, इस चैटिंग की भी जानकारी ली। आरोपियों के जब्त मोबाइल से जो चैटिंग मिली है, उसमें कई अहम खुलासे हुए हैं।
पलक के मोबाइल चैटिंग के कुछ अंश
पलक: भैया, आयुषी ने बड़ा तगड़ा तांत्रिक पकड़ा है। 25 लाख में डील हुई है।
पीयूष जीजू: किससे?
पलक: तांत्रिक से..।
पलक: BM को पागल करके घर बैठा दिया है।
पीयूष जीजू: कुहू घर आने वाली है। कल कुहू का रूम ठीक हो जाएगा।
पलक: कुहू ने शरद को बोला है कि वो सामने आई तो मैं उसे मार डालूंगी।
पलक: इस बार कुहू तो पूरी तरह से तैयारी करके गई है?
पीयूष जीजू: कहां? इंदौर
पलक: आयुषी ने आकर फिर से काम खराब कर दिया।
पलक: आयुषी ने वापस भाभी और कुहू और बापू के पिक्स जला दिए।

::: आयुषी भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी है। कुहू उनकी बेटी है।
अब तक 31 गवाह पेश
धर्मेंद्र गुर्जर के अनुसार मामले में अब तक अभियोजन द्वारा 31 गवाह पेश हो चुके हैं। 3 दिसंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा ।
भय्यू महाराज ने खुद को गोली मार ली थी
भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस सुसाइड केस में पुलिस ने महाराज के 2 सेवादारों विनायक और शरद को भी सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शरद ड्राइवर था, जबकि विनायक पुराना कर्मचारी। भय्यू महाराज का सारा हिसाब-किताब विनायक देखता था। तीनों आरोपियों की पैरवी सीनियर एडवोकेट अविनाश सिरपुरकर, एडवोकेट धर्मेंद्र गुर्जर और एडवोकेट आशीष चौरे कर रहे हैं।
पलक ने बना लिए थे अश्लील वीडियो
पलक ने भय्यू महाराज के अश्लील वीडियो बना लिए थे और इसके जरिए ही वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इधर, भय्यू महाराज ने आयुषी के साथ 17 अप्रैल 2017 को शादी कर ली। पलक ने उन पर एक साल के अंदर शादी करने का दबाव बनाया। पलक दो साल से ज्यादा वक्त से उनके संपर्क में थी। वह महाराज से शादी करना चाहती थी, लेकिन महाराज की डॉ. आयुषी से शादी हो गई। शादी वाले दिन भी पलक ने हंगामा किया था और 16 जून तक उन्हें शादी करने का वक्त दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     इमरान के सांसद ने सिंधु जल संकट को वाटर-बम बताया     |     RCB Vs SRH; बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी     |     27 मई को शनि जयंती:ज्येष्ठ अमावस्या पर करें शनिदेव और बरगद-पीपल की विशेष पूजा     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |