ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने रातभर जश्न मनाया, खुशी में जूते में बीयर पी; नाचते रहे, गाते रहे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने रातभर जश्न मनाया, खुशी में जूते में बीयर पी; नाचते रहे, गाते रहे
ऑस्ट्रेलिया के रूप में दुनिया को टी-20 वर्ल्ड कप के रूप में एक नया चैंपियन मिल गया है। जीत की खुशी में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस इस कदर डूब गए कि वेड और स्टोइनिस ने जूते में बीयर डालकर पिया और जमकर डांस किया।

कंगारू टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। टी-20 चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पूरे 14 सालों का इंतजार करना पड़ा। 2010 में टीम के पास टूर्नामेंट जीतने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड ने टीम के सपने को पूरा नहीं होने दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार खिताब पर कब्जा कितना मायने रखता है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की ड्रेसिंग रूम में रात-भर जश्न का माहौल रहा।

स्टोइनिस और वेड ने लिए एक-एक कैच
स्टोइनिस ने इस मैच में एडम जम्पा की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल का कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई थी। गुप्टिल ने 35 गेंदों का सामना कर 28 रन बनाए। वहीं मैथ्यू वेड ने भी डेरिल मिचेल का कैच जोश हेजलवुड की गेंद पर पकड़ कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल ने 8 गेंद का सामना कर 11 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     इमरान के सांसद ने सिंधु जल संकट को वाटर-बम बताया     |     RCB Vs SRH; बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी     |     27 मई को शनि जयंती:ज्येष्ठ अमावस्या पर करें शनिदेव और बरगद-पीपल की विशेष पूजा     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |