प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचे; CM शिवराज और राज्यपाल मंगू भाई स्टेट हैंगर पर करेंगे अगवानी

प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचे; CM शिवराज और राज्यपाल मंगू भाई स्टेट हैंगर पर करेंगे अगवानी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भोपाल पहुंच गए हैं। कुछ ही देर पहले उनके विमान ने स्टेट हैंगर पर लैंड किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल स्टेट हैंगर पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। वे अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जंबूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे आदिवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इसके बाद वे पीपीपी मॉडल पर 100 करोड़ रुपए में विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (हबीबगंज) का लोकार्पण करेंगे। मोदी भोपाल में करीब 3 घंटे 50 मिनट रहेंगे।

उधर, जंबूरी मैदान पर भाजपा समर्थकों और आदिवासियों का आना शुरू हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से करीब 2 लाख आदिवासी आ सकते हैं। आदिवासियों में जबरदस्त उत्साह है। वे डांस करते हुए जंबूरी मैदान आ रहे हैं। कई मंत्री भी आ चुके हैं। सांसद सुमेर सिंह सोलंकी पारंपरिक वेशभूषा में आए हैं। सुमेर ने आदिवासियों को संबोधित किया। झाबुआ से आए आदिवासियों ने भगोरिया नृत्य किया।

पीएम विजिट की वजह से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आसपास की सभी दुकानें बंद हैं। हबीबगंज अंडरब्रिज से आगे का रास्ता बंद कर दिया गया है। गोविंदपुरा भेल से अवधपुरी चौक और बोर्ड ऑफिस से रानी कमलापति स्टेशन तक का रास्ता बंद है। रानी कमलापति (पुराना नाम हबीबगंज) रेलवे स्टेशन पर भी तगड़ी सुरक्षा है। बसों का रूट बदल जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऑटोवाले दोगुना किराया ले रहे हैं। इससे ज्यादातर लोग पैदल ही रास्ता तय कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     इमरान के सांसद ने सिंधु जल संकट को वाटर-बम बताया     |     RCB Vs SRH; बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी     |     27 मई को शनि जयंती:ज्येष्ठ अमावस्या पर करें शनिदेव और बरगद-पीपल की विशेष पूजा     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |