भोपाल में PM के दौरे के चलते आदेश:होटल-लॉज में कौन रुका यह देनी होगी जानकारी

भोपाल में PM के दौरे के चलते आदेश:होटल-लॉज में कौन रुका यह देनी होगी जानकारी
भोपाल। PM नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। VVIP मूवमेंट होने से कलेक्टर अविनाश लवानिया ने होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों में रुकने समेत मकान को किराए पर देने, घर में काम करने वाले नौकर और बिल्डिंग में काम करने वालों की जानकारी भी पुलिस को देने के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
कलेक्टर लवानिया ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। इस संबंध में डीआईजी इरशाद वली को भी जांच के आदेश दिए हैं।
ये आदेश जारी
किसी भी होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबा या फिर ऐसे स्थान, जहां पर बाहरी व्यक्ति आकर ठहरते हैं, उनकी हर जानकारी पुलिस को हर रोज देना जरूरी है। उनकी पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना होगी।
कोई भी व्यक्ति अपना मकान या उसका भाग तब तक किसी को किराए पर नहीं देगा, जब तक कि वह किरायेदार या पेइंगगेस्ट की पूरी जानकारी पुलिस को न दे दें।
घरेलू नौकर तब तक नहीं रखे जा सकेंगे, जब तक कि उनकी जानकारी थाना प्रभारी को न दे दी गई हो।
घरों में पहले से काम करने वाले नौकरों की भी जानकारी पुलिस को देना होगी।
बिल्डिंग निर्माण में लगे मजदूर या करीगरों की जानकारी भी अनिवार्य रूप से थाने में देना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |     कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया     |     GT Vs LSG- मार्श की सीजन में छठी फिफ्टी     |     अपरा एकादशी 23 मई को:जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है     |