आथिया शेट्‌टी और केएल राहुल का बर्थ डे पर पोस्ट शेयर

आथिया शेट्‌टी और केएल राहुल का बर्थ डे पर पोस्ट शेयर
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्‌टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशन को लेकर अभी तक रूमर्स फैल रही थीं। लेकिन क्रिकेटर राहुल ने आथिया के बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर पब्लिकली ऑफिशियल कर दिया। इस पोस्ट पर अब फिल्म और क्रिकेट इंडस्ट्री के लोगो के रिएक्शन आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के क्रिकेटर मंदीप सिंह ने अपने कमेंट में आथिया को भाभी जी लिखा।
ऑफिशियल हुआ रिलेशन
कपल हमेशा एक दूसरे की फोटोज पर प्यार भरे कमेंट करते नजर आते हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को नहीं एक्सेप्ट किया था। आथिया के लिए केएल राहुल ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिससे इस कपल का रिलेशन ऑफिशल हो गया। राहुल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी आथिया।
पोस्ट में आ रहे कमेंट
राहुल के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, सैयामी खेर, सानिया मिर्जा, हार्दिक पांड्या, सिकंदर खेर ने कमेंट में कई दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी ने कमेंट में लिखा, आह। काश कोई केले के चिप वाला इमोजी होता। वहीं किंग्स इलेवन के क्रिकेटर मंदीप सिंह ने ​​​​कहा, “जन्मदिन मुबारक हो भाभी जी।”
इंग्लैंड टूर में साथ गईं थी आथिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड में अपने मैच टूर के लिए जब केएल राहुल रवाना हुए थे तो आथिया शेट्टी को साथ में लेकर गए थे। इंग्लैंड जाने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ हुई बातचीत के दौरान राहुल ने आथिया को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। टूर में हर खिलाड़ी को अपने साथ सफर कर रहें पार्टनर का नाम बताना था। राहुल ने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |