कमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा हुआ

कमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा हुआ,छठवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। दिवाली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2000.50 रुपए का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इधर, लगातार छठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम
शहर दाम (रुपए में)
चेन्नई 2133.00
कोलकाता 2073.50
दिल्ली 2000.50
मुंबई 1950.00
इस साल अब तक 668.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
31 दिसंबर 2021 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी, जो अब 2000.50 पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक कमर्शियल सिलेंडर 668.50 रुपए महंगा हो चुका है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने की वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा।
पिछले महीने ही घरेलू गैस की कीमत बढ़ाई गई थी
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी पिछले महीने ही बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए थे। दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है।
पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भी दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 और डीजल की कीमत 106.62 रुपए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल विधायक नें दिव्यांग बेटी की जिंदगी को बनाया आसान     |     16 APR 2025     |     भारत सरकार की तय लिमिट से चिचोली, आमला, भीमपुर में 15 करोड़ अधिक खर्च     |     स्किन क्लीनिक की आड़ में चला रहा था दवा रैकेट     |     बैतूल ने राजस्व संग्रहण में बनाया रिकॉर्ड     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले- लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी     |     एमपी में कल से लू चलेगी, ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म रहेंगे:रतलाम के सैलाना में हुई हल्की बारिश; इंदौर-उज्जैन में पारा 40 डिग्री पार     |     कंगना बोलीं- नेहरू को अंबेडकर से जलन थी:उनका अपमान कर कैबिनेट से निकाला     |     योगी बोले- वक्फ की जमीनों पर मकान बनवाएंगे     |     चीन ने बोइंग जेट की डिलीवरी लेने से इनकार किया     |