इंदौर निगम के क्लर्क का भ्रष्ट खेल: दूसरा मकान बनवाया, पड़ोस के प्लॉट, फ्लैट खरीद लिए

इंदौर निगम के क्लर्क का भ्रष्ट खेल: दूसरा मकान बनवाया, पड़ोस के प्लॉट, फ्लैट खरीद लिए
इंदौर। इंदौर नगर निगम के लेखा विभाग का करोड़पति क्लर्क राजकुमार सालवी कभी अस्थायी मस्टरकर्मी हुआ करता था। 1997 में ड्यूटी जॉइन की थी। 19 साल बाद 2016 में परमानेंट होने के बाद उसे प्रमोशन मिला और क्लर्क हो गया। उसके साथ नौकरी पर लगने वाले मस्टरकर्मी अभी तक अस्थायी हैं। परमानेंट होने के लिए उसने मोटी घूस दी। EWO के छापे में यह खुलासा हुआ है। गुरुवार को टीम ने उसके ठिकनों पर छापे मारे थे, जिसमें करोड़ों की संपत्ति सामने आई थी।

नौकरी में आने के बाद सबसे पहले उसने अंबिकापुरी में घर बनाया। इस मकान से कुछ दूर ही एक और प्लॉट खरीदकर दूसरा घर बनवाया। इसे किराए पर चढ़ा दिया। बगल में एक और प्लॉट खरीदा। इसके अलावा सीता कॉलोनी में एक तो मोहता बाग की ही एक बिल्डिंग में दो फ्लैट खरीद लिए।

राजकुमार सात भाई-बहन में सबसे छोटा है। पिता पन्नालाल, नवीनचित्रा सिनेमाघर में नौकरी करते थे। उनके तीन बेटी और चार बेटे (अशोक, विजय, सतीश और सबसे छोटा राजा उर्फ राजकुमार सालवी है)। परिवार बियाबानी के कंजर मोहल्ले में दो कमरों के घर में रहता था। पन्नालाल का विजयनगर में एक प्लॉट था। जिसे बेचने के बाद सभी बच्चों को हिस्सा दिया गया था। राजकुमार पिता के साथ ही रहता था। पिता की मौत के बाद राजकुमार पत्नी किरण को लेकर अलग हो गया। शुरुआत में एयरपोर्ट इलाके में ही किराए के घर में रहने लगा।

जीजा-साले भी साझेदार
EOW को जानकारी मिली है कि उसने अपनी अधिकतर संपत्ति में हिस्सेदारी जीजा, साले, पत्नी और बेटे के नाम कर रखी है। वह नगर निगम में सेटलमेंट के नाम से भी मोटा कमीशन हासिल करता था। यह भी चर्चा है कि नोटबंदी के समय उसने नगर निगम के कुछ अधिकारियों के लिए रुपए भी इधर-उधर किए थे। इसकी जानकारी भी डिपार्टमेंट के पास थी। अफसरों और राजनीतिक पहुंच से वह अक्सर बचता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     22 MAY 2025     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |