चाकूबाजी और धोखाधड़ी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकूबाजी और धोखाधड़ी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। बैतूल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामला चाकूबाजी और दूसरा भूमि रजिस्ट्री के जरिए की गई धोखाधड़ी से जुड़ा है।

25 मई को आमढाना निवासी हरिपाल नागले पर प्रतीक उर्फ मुनीर सोनी और रितेश सोनारे ने चाकू से हमला किया था। अगले दिन प्रतीक सोनी ने खेड़ी सावलीगढ़ निवासी यमन पारखे पर भी चाकू से हमला किया।
कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपियों पर 25 आर्म्स एक्ट की धारा भी लगाई गई है।

भूमि रजिस्ट्री में धोखाधड़ी
17 फरवरी को झल्लार निवासी 70 वर्षीय मेघराज प्रजापति ने शिकायत की थी। कुछ लोगों ने गलत भूमि की रजिस्ट्री कर लाखों रुपए की ठगी की थी। इस केस में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। 17 जून को फरार आरोपी उमेश पवार को भी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी संदीप वर्मा अभी फरार है।

इन कार्रवाइयों में एसडीओपी शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश सरयाम, बसंत अहाके और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     चाकूबाजी और धोखाधड़ी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर निगम के अफसर के घर-दफ्तर पर छापा     |     हेरा फेरी 3 विवाद पर अक्षय कुमार का रिएक्शन:बोले- उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा     |     हरियाणा आ सकते हैं PM नरेंद्र मोदी:अरावली ग्रीन प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ     |     ओडिशा के गोपालपुर बीच पर छात्रा से गैंगरेप     |     एक दिन में एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल     |     ईरान का इजराइल के मोसाद हेडक्वार्टर पर हमला     |     बुमराह बोले- कप्तान नहीं बनना मेरा फैसला था     |     सूर्य का राशि परिवर्तन:17 जुलाई तक सूर्य रहेगा मिथुन राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा ये समय     |     साढ़े 3 लाख के जेवर और एक से पिस्टल मिली     |