ओडिशा के गोपालपुर बीच पर छात्रा से गैंगरेप

ओडिशा के गोपालपुर बीच पर छात्रा से गैंगरेप
भुवनेश्वर। पीड़ित छात्रा पास के ही जिले की रहने वाली है और वह बेरहामपुर में एक निजी मैस में रहकर पढ़ाई कर रही है।

ओडिशा के गंजाम जिले के गोपालपुर बीच पर एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। रविवार शाम छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ बीच पर घूमने गई थी, जहां करीब 10 अज्ञात युवकों ने उन पर हमला किया और छात्रा के साथ गैंगरेप किया। वहीं, छात्रा के दोस्त को साइड में ले जाकर बांध दिया और दोस्त के साथ उसकी फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।

सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है।

आरोपियों ने पहले दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर डालने की धमकी दी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा पास के ही जिले की रहने वाली है और वह बेरहामपुर में एक निजी मैस में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसका दोस्त भी उसी कॉलेज का छात्र है। ये दोनों बीच के एक सुनसान हिस्से में बैठे थे, तभी करीब 10 लोगों का एक समूह वहां पहुंचा और आरोपियों ने पहले दोनों की तस्वीरें लीं और इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।

आरोपी छात्रा के दोस्त को दूर खींचकर ले गए

फिर, छात्रा के दोस्त को जबरन दूर खींचकर ले गए। उसे बांधने के बाद आरोपियों ने छात्रा से बारी-बारी से गैंगरेप किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण मंगलवार को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     चाकूबाजी और धोखाधड़ी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर निगम के अफसर के घर-दफ्तर पर छापा     |     हेरा फेरी 3 विवाद पर अक्षय कुमार का रिएक्शन:बोले- उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा     |     हरियाणा आ सकते हैं PM नरेंद्र मोदी:अरावली ग्रीन प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ     |     ओडिशा के गोपालपुर बीच पर छात्रा से गैंगरेप     |     एक दिन में एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल     |     ईरान का इजराइल के मोसाद हेडक्वार्टर पर हमला     |     बुमराह बोले- कप्तान नहीं बनना मेरा फैसला था     |     सूर्य का राशि परिवर्तन:17 जुलाई तक सूर्य रहेगा मिथुन राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा ये समय     |     साढ़े 3 लाख के जेवर और एक से पिस्टल मिली     |