अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप

अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप
भोपाल। भोपाल में युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर शादीशुदा युवक करीब दो साल से उसके साथ रेप कर रहा था। पहली बार आरोपी ने एमपी नगर जोन टू के एक होटल में पीड़िता के साथ ज्यादती की थी। अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया तब पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के मुताबिक 26 वर्षीय युवती प्रायवेट काम करती है। करीब दो साल पहले पीड़िता की पहचान सुरेंद्र सिंह नामक युवक से हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है।

पत्नी से तलाक लेकर युवती से शादी का दिलाया था भरोसा

इतना ही नहीं, युवती ने युवक से कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। इस बात पर युवक ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। पिछले दिनों आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने पुलिस को लिखित में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा     |     अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप     |     जिला कोर्ट के खाते से 64 लाख की ऑनलाइन ठगी     |     CBI की क्लोजर रिपोर्ट-सुशांत केस में हत्या के सबूत नहीं     |     मोदी साइप्रस पहुंचे:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया     |     पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा:CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत     |     इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो     |     शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं     |     किसी के उपहार का अपमान न करें:इंद्र ने किया था दुर्वासा की माला का अपमान     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |