इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो

इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो
तेहरान/तेल अवीव। ईरान और इजराइल ने शनिवार देर रात एक बार फिर एक-दूसरे पर कई मिसाइलें दागीं। दोनों देशों के बीच बीते 3 दिनों से संघर्ष जारी है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान में मिलिट्री हथियार फैक्ट्रियों और उनके आसपास रहने वाले नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी दी है।

IDF के कर्नल अविचय अद्री ने X पर पोस्ट में कहा कि हथियार फैक्ट्रियों के पास रहना ईरानियों के लिए खतरनाक हो सकता है। इजराइल ने ईरान के तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत कई ठिकानों पर हमले किए हैं।

इजराइल का दावा है कि उसने तेहरान में रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है। पिछले तीन दिनों के दौरान इजराइली हमले से ईरान में 138 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इजराइल ने रविवार दोपहर तेहरान के हुजत दोस्त अली हॉस्टल पर हमला किया, जिसमें कुछ कश्मीरी स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। वहीं, ईरान ने भी इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इसमें 14 इजराइली मारे गए हैं और 380 घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा     |     अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप     |     जिला कोर्ट के खाते से 64 लाख की ऑनलाइन ठगी     |     CBI की क्लोजर रिपोर्ट-सुशांत केस में हत्या के सबूत नहीं     |     मोदी साइप्रस पहुंचे:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया     |     पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा:CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत     |     इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो     |     शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं     |     किसी के उपहार का अपमान न करें:इंद्र ने किया था दुर्वासा की माला का अपमान     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |