शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं

शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वे इंग्लैंड सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को दिए इंटरव्यू में बताया कि विराट भाई की टेस्ट कप्तानी ने बहुत सिखाया। जस्सी भाई की फिटनेस को देखते हुए फैसला लेंगे कि उन्हें कौन से मुकाबलों में रेस्ट देना है।

दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के स्काई स्पोर्ट्स चैनल के लिए शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया।

कार्तिक- भारतीय टेस्ट टीम के लिए आपका विजन क्या है?
शुभमन- ट्रॉफी जीतने के अलावा मैं टीम इंडिया में एक कल्चर बनाना चाहूंगा, जहां सभी खिलाड़ी खुश रहें। सभी टीम में अपनी जगह को लेकर सिक्योर रहें, मैं जानता हूं कि स्क्वॉड में कम प्लेयर्स की जगह रहती है, लेकिन मैं फिर भी प्लेयर्स को ये संदेश देने में कामयाब रहा कि उनकी जगह टीम में कहां है तो मेरे लिए यह अच्छा अचीवमेंट होगा।

कार्तिक- जब आपको टेस्ट कप्तान बनाया गया, तब फैमिली में क्या माहौल था?
शुभमन- घरवालों ने कभी नहीं सोचा था कि मैं टेस्ट टीम का कप्तान बनूंगा। मैंने खुद भी बचपन में सिर्फ टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने का सपना ही देखा। मैंने हमेशा से अपनी परफॉर्मेंस से टीम को जिताने के बारे में ही सोचा था। कप्तान बनने के बाद पापा ने मुझे कॉल किया, हमारी लंबी बातचीत हुई, वे इस फैसले से काफी खुश थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     रसोई में खाना बनाते समय सांप ने काटा     |     अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप     |     जिला कोर्ट के खाते से 64 लाख की ऑनलाइन ठगी     |     CBI की क्लोजर रिपोर्ट-सुशांत केस में हत्या के सबूत नहीं     |     मोदी साइप्रस पहुंचे:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया     |     पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा:CM फडणवीस बोले- हादसे में 2 लोगों की मौत     |     इजराइल ने ईरानियों से कहा- मिलिट्री लोकेशन खाली करो     |     शुभमन बोले- इंग्लैंड सीरीज के लिए उत्साहित हूं     |     किसी के उपहार का अपमान न करें:इंद्र ने किया था दुर्वासा की माला का अपमान     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |