अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें

अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें
पचमढ़ी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को एमपी के सांसद-विधायकों को गलत बयानबाजी न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा- एक बार गलती हो जाती है, लेकिन दोबारा न हो। शाह ने ये बातें पचमढ़ी में आयोजित भाजपा सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में कही।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संबोधन के बाद शाह भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |     अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए     |     नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक     |     बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं     |     हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट     |     अहमदाबाद विमान हादसा-170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर     |     इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत     |     साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन     |     भीष्म पितामह की पांडवों को सीख     |