इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए
इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 38 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। तीनों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं और नशे की लत के चलते इस धंधे में उतरे हैं।

क्राइम ब्रांच ने पहली कार्यवाही सूर्यदेव नगर में की। यहां से दो आरोपियों निम्बू उर्फ निमेश मिश्रा (26) निवासी हुक्मखेड़ी रेती मंडी और नितिन बामनिया (29) निवासी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों के पास से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खुद नशा करते हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए एमडी ड्रग्स खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

दूसरी कार्यवाही पंचकुइया मुक्तिधाम के पीछे की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर रिंकू उर्फ वैभव धामेलिया (24) निवासी प्रजापत नगर को गिरफ्तार किया है। टीम को देखकर रिंकू भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। उसने भी कबूला कि वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |     अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए     |     नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक     |     बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं     |     हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट     |     अहमदाबाद विमान हादसा-170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर     |     इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत     |     साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन     |     भीष्म पितामह की पांडवों को सीख     |