नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक

नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक
भोपाल, इंदौर, उज्जैन। एमपी के उत्कर्ष अवधिया, अगम जैन और मोहित भारती ने ऑल इंडिया में टॉप-100 में जगह बनाई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट यूजी (NEET UG 2025) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की 99.9 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया सेकेंड रैंक आई है। देशभर के टॉप 100 में एमपी के 4 स्टूडेंट हैं। अगम जैन ने 45वीं, अनुभव पांडे ने 79वीं और मोहित भारती ने 82वीं रैंक हासिल की है। एमपी के 60,346 ने स्टूडेंट्स ने एग्जाम क्वालिफाई किया है।

उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स (एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि) का उपयोग करना होगा।

बता दें, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, इसमें करीब 20 लाख छात्र MBBS और BDS सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने से वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक है। ऐसे में सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो होने पर घबराएं नहीं।

टॉप 100 में एमपी 10वें स्थान पर, दिल्ली सबसे आगे
NEET UG 2025 के नतीजों में मध्यप्रदेश देश में 10वें स्थान पर रहा, जिसमें प्रदेश से केवल 4 ही उम्मीदवार जगह बना पाए। यह आंकड़ा निराशाजनक माना जा रहा है। वहीं, दिल्ली ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 100 में 17 उम्मीदवारों के साथ पहला स्थान हासिल किया। राजस्थान 14 उम्मीदवारों के साथ दूसरे पायदान पर रहा। महाराष्ट्र ने 11 उम्मीदवारों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप 100 में कुल 15 राज्यों के उम्मीदवारों ने ही अपनी जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |     अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए     |     नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक     |     बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं     |     हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट     |     अहमदाबाद विमान हादसा-170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर     |     इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत     |     साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन     |     भीष्म पितामह की पांडवों को सीख     |