राजा के परिवार ने उज्जैन में किया पिंडदान

राजा के परिवार ने उज्जैन में किया पिंडदान
उज्जैन। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद शुक्रवार को उनका परिवार उज्जैन पहुंचा। यहां सिद्ध वट घाट पर परिवार वालों ने राजा का पिंडदान किया। इस दौरान आरोपी सोनम का भाई गोविंद भी साथ रहा।

राजा के भाई विपिन ने बताया कि राजा को गुजरे 10 दिन हो चुके थे। उसका पिंडदान करने पूरा परिवार उज्जैन आया। इसी बीच गोविंद (सोनम का भाई) का फोन आया। उसने भी साथ आने का कहा। ऐसे में हमने कहा- आप चल सकते हैं। आपको आपकी बहन की गलती का एहसास है।

आज से करीब 1 महीने पहले राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग पहुंचे थे, जहां सोनम ने अपने प्रेमी राज और साथियों के साथ राजा की हत्या कर दी थी।

सोनम का भाई बोला- अफेयर का पता होता तो शादी करा देता

सोनम के भाई गोविंद ने कहा- मेरी बहन गुस्सैल और ज़िद्दी स्वभाव की थी। उसने इंदौर ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश का नाम बदनाम किया है। मैं आज पूजन में राजा के परिवार के साथ सिद्ध वट घाट आया हूं। अगर उसने हत्या की है, तो उसे सज़ा जरूर मिलनी चाहिए।

अगर मुझे राज और सोनम के अफेयर के बारे में पहले से पता होता, तो मैं दोनों की शादी करवा देता या कहता कि भाग जाएं। हमारे परिवार की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था। वह आज़ाद ख्यालों की लड़की थी, अगर शादी नहीं करनी होती तो साफ़ कह सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |     अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए     |     नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक     |     बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं     |     हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट     |     अहमदाबाद विमान हादसा-170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर     |     इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत     |     साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन     |     भीष्म पितामह की पांडवों को सीख     |