WTC फाइनल- ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का टारगेट दिया

WTC फाइनल- ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का टारगेट दिया
लंदन। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया है। रन चेज में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम 55 और कप्तान टेम्बा बावुमा 21 रन पर खेल रहे हैं। टी-ब्रेक से पहले रायन रिकेल्टन 6 रन और वियान मुल्डर 27 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा।

शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 144/8 के स्कोर से खेलना शुरू किया और लंच तक 207 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 10वें विकेट के लिए जोश हेजलवुड (17 रन) के साथ 59 रन की साझेदारी की। एलेक्स कैरी ने 43 रन और मार्नस लाबुशेन ने 22 रन बनाए। कगिसो रबाडा को 4 और लुंगी एनगिडी को 3 विकेट मिले।

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। यहां कंगारुओं को 74 रन की बढ़त मिली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |     अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए     |     नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक     |     बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं     |     हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट     |     अहमदाबाद विमान हादसा-170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर     |     इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत     |     साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन     |     भीष्म पितामह की पांडवों को सीख     |