कारगिल चौक से गाड़ाघाट ओल्ड एन.एच.तक बनेगी 7.89 करोड़ की 2.70 किमी सड़क

  • 10 मीटर चौड़ी सीमेंट- कांकीट,डामरीकृत सड़क बनेगी

  • गाड़ाघाट रोड पर होगा पुल का निर्माण

  • 5 वार्डो से गुजरने वाले व्यस्ततम मार्ग पर आवागमन होगा सुलभ

बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल को सुन्दर और सुविधाजनक बनाने के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा विशेष प्रयास कर करोड़ो रुपए के विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे है। बैतूल शहर में सुलभ आवागमन के लिए नए सिरे से सड़को का विस्तारीकृरण एवं निर्माण करवाया जा रहा है। बैतूल विधायक के प्रयासों से बैतूल नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कारगिल चौक से अखाड़ा चौक गाड़ाघाट होते हुए ओल्ड एन.एच. 69 तक 7 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए की लागत से 2.70 किमी सड़क का निर्माण होगा। पांच वार्डो से गुजरनें वाले इस व्यस्तम मार्ग की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रहेगी। साथ ही गाड़ाघाट मार्ग के नाले पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। सीमेंट – कांक्रीट, डामरीकृत सड़क निर्माण के साथ विघुतीकरण, मार्ग के किनारे सोल्डर,सड़क सुरक्षा हेतु मार्किग  पट्टे ,साईन बोर्ड का कार्य भी किया जाएगा।
जल्द शुरू होगा निर्माण
बैतूल शहर के सर्वाधिक मार्गो में एक कारगिल चौक से अखाड़ा चौक होते हुए गाड़ाघाट ओल्ड एन.एच. 69 तक 2.70 मीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण द्वारा करवाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए की तकनीकि एवं प्रशासकीय स्वीकृत मिलनें के बाद टेंडर स्वीकृत हो गए है। जिसके बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरु होगा। इस सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रहेगी। कुछ स्थानों पर जगह की उपलब्धता कम होने पर चौड़ाई कम भी की जा सकती है।
पांच वार्डो से गुजरती है सड़क
उल्लेखनीय है कि 7.89 करोड़ रुपए की लागत से बननें वाली कारगिल चौक से अखाड़ा चौक होते हुए गाड़ाघाट ओल्ड एन.एच.तक 2.70 किमी की सड़क नपा बैतूल के महावीर, चंद्रशेखर ,प्रताप,इंदिरा एवं अम्बेडकर वार्डो से गुजरती है। इस अतिव्यस्तम सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ट्रेफिक के दबाव के कारण यहां अक्सर ट्रेफिक जाम की स्थिती निर्मित हो जाती थी। सड़क निर्माण होने से आवागमन सुलभ हो जाएगा।
हनुमान मंदिर जाने वाले भक्तों की राह होगी आसान
बैतूल शहर के उक्त व्यस्ततम मार्ग में लिंक रोड पर बड़ी संख्या में हाॅस्पीटल,मेडीकल स्टोर्स,स्कूल,कोचिंग संस्थान सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित है। साथ ही अखाड़ा चौक टिकारी में सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर स्थित है। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का मूव्हमेंट अधिक होनें से अक्सर ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस मार्ग का निर्माण होनें से आवागमन सुलभ हो जाएगा। साथ ही हनुमान मंदिर जाने वाले भक्तों की राह भी आसान होगी।
पुल निर्माण होनें से बारिश में बाधित नही होगा आवागमन
बैतूल शहर को ओल्ड एन.एच 69 से जोड़ने वाले इस मार्ग मे गाड़ाघाट के समीप स्थित नाले पर पुल नही होनें से बारिश में बाढ़ आने से आवागमन ठप्प हो जाता था। सड़क निर्माण के साथ ही गाड़ाघाट रोड पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। पुल निर्माण होनें से बारिश में आवागमन बाधित नहीं होगी। जिससे बैतूल शहर की कारगिल चौक,अखाड़ा चौक,गाड़ाघाट होते हुए ओल्ड एन.एच.69 से कनेक्टिविटी आसान हो जाएगीे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     ट्रक ने बाइक और दो कारों को मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक की हालत नाजुक     |     अमित शाह बोले- नेता गलत बयानबाजी नहीं करें     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स तस्करी करते तीन पकड़ाए     |     नीट यूजी-2025 में इंदौर के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक     |     बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं     |     हरियाणा में हर रोज मांगी जाएगी बिजली कट की रिपोर्ट     |     अहमदाबाद विमान हादसा-170 ताबूत तैयार करने का ऑर्डर     |     इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत     |     साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन     |     भीष्म पितामह की पांडवों को सीख     |