आश्रम-3 के क्रू पर बजरंग दल के हमले के बाद सियासत भी गरमाई

आश्रम-3 के क्रू पर बजरंग दल के हमले के बाद सियासत भी गरमाई
भोपाल। भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 के क्रू पर बजरंग दल के हमले के बाद सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को गुंडों का दल कहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी मध्यप्रदेश की जनता आपके पाले हुए गुंडों को कब तक बर्दाश्त करेगी। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले क्या थे, शांति दूत?
रविवार शाम 6 बजे वेब सीरीज आश्रम-3 की पुरानी जेल में शूटिंग चल रही थी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में घुए गए और हंगामा किया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा के साथ झूमाझटकी की। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह अलग कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वैनिटी वैन, कार, ट्रक में रखा सामान, मशीनरीज में तोड़फोड़ की।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट करके कहा, बजरंग दल संघ का आपराधिक प्रवृत्ति का दल है। सिंह ने कहा कि भोपाल फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी लोकप्रिय हो गया है। प्रकाश झा ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता है। क्या प्रकाश झा की यूनिट को भोपाल पुलिस द्वारा संरक्षण नहीं देना जाना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     इमरान के सांसद ने सिंधु जल संकट को वाटर-बम बताया     |     RCB Vs SRH; बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी     |     27 मई को शनि जयंती:ज्येष्ठ अमावस्या पर करें शनिदेव और बरगद-पीपल की विशेष पूजा     |     23 MAY 2025     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |