सोनम को मेघालय ले गई पुलिस:इंदौर से चार आरोपियों को कल फ्लाइट से ले जाएंगे

सोनम को मेघालय ले गई पुलिस:इंदौर से चार आरोपियों को कल फ्लाइट से ले जाएंगे
सालगट,शिलॉन्ग। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है।

इधर, इस मामले में इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें मेघालय पुलिस की टीम को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है।

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से पकड़ाया गया आरोपी आनंद आज इंदौर नहीं पहुंचा है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा। सुबह सभी को फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा।

बता दें कि बता दें कि सोनम रविवार देर रात 3 बजे यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पहुंची थी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। उसे वन स्टाप सेंटर में रखा गया था।

इधर, मेघालय एसआईटी के चीफ हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा रघुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर पर दो चोटें आई थी। मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था।

परिवार ने कहा- बेटी बेगुनाह
सोनम के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी बेगुनाह है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     8 कंपनियों ने 15 युवाओं को रोजगार से जोड़ा     |     भोपाल में जमीन की नपती करने गए पटवारी से मारपीट     |     राजा के परिवार ने उज्जैन में किया पिंडदान     |     नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने बिजली कंपनी पर लगाए आरोप     |     करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन     |     अहमदाबाद विमान हादसा, 270 शव बरामद     |     इजराइल की ईरान पर एयर स्ट्राइक, 78 की मौत     |     WTC फाइनल- ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का टारगेट दिया     |     श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात     |     कारगिल चौक से गाड़ाघाट ओल्ड एन.एच.तक बनेगी 7.89 करोड़ की 2.70 किमी सड़क     |