‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में 56 करोड़ कमाए

‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में 56 करोड़ कमाए

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के दो दिनों में अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 32.38 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि पहले दिन यानी शुक्रवार को 24.35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

मास्क लगाकर फिल्म का रिव्यू लेने पहुंचे अक्षय कुमार

फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार भी मास्क लगाकर आम लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खुद थिएटर के बाहर खड़े होकर यह जानने की कोशिश की कि दर्शकों को फिल्म कैसी लगी। जैसे ही शो खत्म हुआ और लोग थिएटर से बाहर निकले तो अक्षय ने उनसे फिल्म का रिव्यू मांगा। दिलचस्प बात यह रही कि मास्क की वजह से कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया।

एक्शन-कॉमेडी के बाद अब हॉरर फिल्म में नजर आएं अक्षय?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार जल्द ही डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एक हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो लोक कथाओं पर आधारित होगी। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय को इस फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ महीनों पहले मिल चुकी है। उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई है। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सिद्धार्थ आनंद की यह हॉरर फिल्म बाप-बेटी की कहानी पर आधारित होगी, जिसमें वीएफएक्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के चलते इन दिनों अक्षय कुमार ‘ओएमजी 3’, ‘जंगल’ और मैडडॉक की हॉरर यूनिवर्स से जुड़ी एक फिल्म की तैयारी में भी जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     डकैती में व्यापारी के बेटे का साथी निकला मास्टरमाइंड     |     सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई     |     तलाकशुदा महिला से रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर धोखा     |     ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में 56 करोड़ कमाए     |     शाह बोले- 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी     |     मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डाला     |     कनाडा में पत्रकार पर खालिस्तानियों का हमला     |     IPL में विदेशी खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा रहेगी दो दिन:सत्यवान-सावित्र से जुड़ी है ज्येष्ठ पूर्णिमा की व्रत कथा     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |