अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण

अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया था। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को ‘कल्कि 2’ से भी हटाया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों ने इन खबरों को फर्जी करार दिया है।

इस बीच अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की आने वाली फिल्म में दीपिका को कास्ट कर लिया गया है। खास बात यह है कि अब इस फिल्म में उनकी फीस को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं, जिन्हें कुछ लोग एक सोची-समझी रणनीति भी बता रहे हैं। तो चलिए, जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

दीपिका ‘कल्कि 2’ से क्यों हो सकती हैं बाहर?

दरअसल, फिल्म ‘स्पिरिट’ के दौरान दीपिका ने आठ घंटे की शिफ्ट और 35 दिनों की शूटिंग के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रॉफिट में 10 प्रतिशत हिस्सा भी मांगा था। यह बात मेकर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया।

अब तेलुगु 360 वेबसाइट के मुताबिक, दीपिका ने ‘कल्कि 2’ के मेकर्स के सामने भी वही शिफ्ट और शर्तें रख दी हैं, जिससे निर्माता अश्विनी दत्त और स्वप्ना दत्त परेशान हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस के साथ समझौते की कोशिश जारी है, लेकिन अगर वह अपनी मांगों पर अड़ी रहीं, तो उन्हें फिल्म से बाहर कर किसी और को कास्ट किया जा सकता है।

इसी बीच, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू ही नहीं हुई है, तो सेट पर मतभेद (फ्रिक्शन) कैसे हो सकते हैं? बताया गया है कि शूटिंग लगभग एक साल बाद शुरू होगी। हालांकि, इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्पिरिट की फीस का हवाला देकर मांगी गई ज्यादा फीस

भले ही दीपिका के हाथ से एक और फिल्म निकल सकती थी, लेकिन उन्हें अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म AA22 #A6 में कास्ट कर लिया गया है। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दीपिका फिल्म साइन करती हुई नजर आ रही हैं।

हालांकि, इस फिल्म को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस वसूली है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘स्पिरिट’ के ऑफर का हवाला देते हुए निर्देशक एटली से अधिक फीस की मांग की थी। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |