दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप

दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप
बैतूल। बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में स्थित गुदगांव चौपाटी पर दुकान लगाने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है।

दरअसल परतवाड़ा महाराष्ट्र से आए सिकलीगर समुदाय के लोग यहां अस्थायी दुकान लगाना चाहते थे। स्थानीय दुकानदारों के विरोध करने पर मामला बिगड़ गया। विवाद के दौरान सिकलीगर समुदाय के एक युवक ने स्थानीय दुकानदार अशोक अडलक पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल अशोक को तत्काल भैंसदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है। उनके हाथ में चाकू से चोट लगी है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को बेरहमी से पीटने का भी एक वीडियो सामने आया है।

थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह चौपाटी बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर भैंसदेही तहसील मुख्यालय को जोड़ती है। यहां आज साप्ताहिक बाजार का दिन था जहां बड़ी तादाद में सिकलीगर महाराष्ट्र से आकर दुकानें लगाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |