मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं

मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं
इंदौर। इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में गुरुवार को पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विजयर्गीय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में गुरुवार को पौधारोपण का आयोजन किया गया। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लेकर कहा कि सुमित ने बोला कि आज मेरी जिंदगी का सबसे छोटा भाषण है। बहुत सुंदर भाषण दिया है। हमेशा छोटा भाषण देना चाहिए।

एक पाश्चात्य कहावत है, जो अच्छी नहीं है। विदेशों में इस कहावत की चर्चा होती है। हमारे यहां क्या है कि अच्छा पहने लड़की, अच्छा श्रृंगार करें, खूब अच्छे गहने पहने, सुंदर कपड़े पहने, उसे बहुत अच्छा मानते हैं। लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहनती हैं, उसको अच्छा मानते हैं। ये उनकी सोच है।

विजयवर्गीय ने कहा- ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की, जिस तरह सुंदर होती है, उसी तरह कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है। ऐसी कहावत है विदेश में। मैं इसका पालन नहीं करता हूं। मैं तो इसको नहीं मानता हूं। मैं तो ये मानता हूं कि हमारे यहां महिलाएं देवी का स्वरूप हैं, खूब अच्छे कपड़े पहने।

‘सुमित मिश्रा, महेंद्र हार्डिया से कुछ न कुछ सीखता हूं’
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे सुमित मिश्रा, महेंद्र हार्डिया इन सब से कुछ न कुछ सीखता हूं। महेंद्र हार्डिया से भी सीखा। चेहरा दिखाया, 11 बजे बराबर प्रोग्राम में पहुंच जाएंगे। अगली जगह 12 बजे कार्यक्रम है तो चुपचाप फोन पर बात करते हुए सीध सटक लेंगे और 12 बजे वहां।

एक बार मैं शादी में गया, वहां महेंद्र बाबा का पूछा तो बताया कि वह 7 बजे ही आ गए। कोई भी नहीं था, टेंट वाले को लिफाफा देकर चले गए। महेंद्र बाबा से भी सीखता हूं। मैंने 3-3 बजे तक शादी अटेंड की, लेकिन सोच लिया है कि 12 बजे तक ही शादी अटेंड करूंगा। सुबह 6 बजे वापस नींद खुल जाती है। लेट सोता हूं तो अगला दिन खराब हो जाता है। 12 बजे शादियां में जाना बंद।

कमिश्नर साहब से भी सीखता हूं, मगर पालन नहीं कर पा रहा
हमारे कमिश्नर साहब से भी सीखता हूं, मगर मैं पालन नहीं कर पा रहा हूं। फोन करो तो जी सर, यस सर…काम हो या नहीं, पर हां तो कर ही देंगे। मुझसे ये हो नहीं रहा है। मैं भी ये सीखना चाहता हूं कि मैं भी ऐसा करूं। भाई ये काम करना, यस कर देंगे सर…। ये सीखने की कोशिश कर रहा हूं। सीख गया तो इनको धन्यवाद दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |