4 लोगों ने 2 भाइयों को लात-घूसों, डंडों से पीटा

4 लोगों ने 2 भाइयों को लात-घूसों, डंडों से पीटा
भोपाल। भोपाल के नूर महल इलाके में वाहन पार्क करने को लेकर चार लोगों ने मिलकर दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से दोनों की पिटाई कर दी। कुछ देर में आरोपी लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को छोड़कर फरार हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चारों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय अरबाज खान मुंशी हुसैन तालाब के पास नूर महल में रहता है और मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसका चचेरा भाई अयान खान अपनी मां परवीन को अस्पताल से चेक कराने के बाद रविवार की देर रात घर लौटा था। यहां उसने देखा की उनकी पार्किंग में पड़ोसी जावेद ने अपनी कार पार्क कर रखी है। हार्न बजाने पर जावेद डंडा लेकर बाहर निकला और अयान को गालियां देने लगा। शोर की आवाजें सुनने के बाद अरबाज घर के बाहर निकला।

आरोपियों ने अचानक किया हमला

अरबाज ने पुलिस को बताया कि वह जावेद को समझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी जावेद के घर से उसका साला सादिक, साले का ससुर इंसाफ और साले का बेटा कैफ बाहर आए। सभी ने निकलकर अरबाज और अयान पर हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से अरबाज को गंभीर चोट आई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |