पाकिस्तान की नदियों में 21% पानी की कमी:खैबर प्रांत के बांधों में 50% से भी कम पानी

पाकिस्तान की नदियों में 21% पानी की कमी:खैबर प्रांत के बांधों में 50% से भी कम पानी
इस्लामाबाद। पिछले महीने पाकिस्तानी मीडिया ने बताया था मंगला और तरबेला में पानी का स्तर डेड लेवल तक पहुंच गया है।
पाकिस्तान में किसानों को पानी की कमी के चलते फसल बुवाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान की सिंधु नदी सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) का अनुमान है कि, देश में सिंधु, झेलम और चिनाब नदी के प्रवाह में 21% की कमी आई है। खैबर पख्तूनख्वा राज्य में स्थिति प्रमुख बांध मंगला और तरबेला में 50% से भी कम पानी बचा है।

IRSA के मुताबिक 2 जून 2025 को पंजाब में कुल पानी की उपलब्धता सिर्फ 1,28,800 क्यूसेक थी, जो पिछले साल के मुकाबले 14,800 क्यूसेक कम है।

वहीं, पाकिस्तान सरकार के के मुताबिक, 2 जून 2025 तक पंजाब प्रांत में सिंधु नदी प्रणाली में पानी की उपलब्धता पिछले साल के मुकाबले 10.3% कम हो गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद अब भारत पाकिस्तान के साथ जल प्रवाह के आंकड़े शेयर नहीं करेगा। इससे बरसात के मौसम में बाढ़ मैनेजमेंट भी मुश्किल हो जाएगा।

पाकिस्तान में मानसून पहुंचने में अभी 4 हफ्ते लगेंगे

पाकिस्तान के ऊपर एक एंटी साइक्लोन बन गया है। इस वजह से कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। बलूचिस्तान के कई इलाकों में 16 घंटे बिजली कटौती हो रही है, इस वजह से गर्मी काटना और भी मुश्किल हो गया है।

अभी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को पाकिस्तान पहुंचने में 4 हफ्ते लगेंगे, ऐसे में आने वाले हफ्ते और ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |